Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 15 मार्च को लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 344 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 17,000 का स्तर तोड़ दिया। आज के कारोबार में टेलीकम्युनिकेशंस, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वही मेटल, पावर और यूटिलिटी शेयरों में तेजी का रुख रहा। ब्रॉडर मार्केट में लगभग सपाट कारोबार देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.02 की मामूली गिरावट के बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.04 की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच निवेशकों को शेयर बाजार में आज करीब 52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 344.29 अंक या 0.59% गिरकर 57,555.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 68.55 अंक या 0.40% लुढ़ककर 16,974.75 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के 52,000 करोड़ रुपये डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 2.99 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.38% से लेकर 2.02% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के 30 में से बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92% की गिरावट रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.42% से लेकर 1.83% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,964 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,643 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,556 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,964 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।