Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 5 जून को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 240 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 18,600 के पास पहुंच गया। आज के करोबार में ऑटो, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटी और इंडस्ट्रियल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा है। वहीं ब्रॉडर मार्केट में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज क्रमश: 0.29% और 0.51% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 92,000 करोड़ रुपये बढ़ गई।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 240.36 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 59.75 अंक या 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 18,593.85 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने 92,000 करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 3.81 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.25% से लेकर 2.68% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के आज 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 1.09% की गिरावट रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.59% से लेकर 1.02% तक लुढ़ककर बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,173 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,840 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,173 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,489 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 178 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।