SGX NIFTY से संकेत मिल रहे है कि आज भारतीय बाजारों की शुरुआत मजबूती के साथ होती दिख सकती है। आज ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। वहीं 20 जनवरी को बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स-निफ्टी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। एफएमसीजी, ऑटो, हेल्थकेयर, मेटल और चुनिंदा टेक्नोलॉजी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला था। सेंसेक्स 237 अंकों की गिरावट के साथ 60622 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 80 अंक गिरकर 18028 के स्तर पर बंद हुआ था। ऐसे में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी पर किन स्तरों पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है आइए डालते है एक नजर।
