Stock Market Holiday: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार और MCX बंद या होगी ट्रेडिंग? चेक करें हॉलिडे डिटेल

Stock Market Holiday: कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग चालू रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। गुरुवार को सेंसेक्स 138.36 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर बाजार की तरह MCX भी हर शनिवार, रविवार और कुछ खास मौकों व पब्लिक हॉलिडेज पर बंद रहता है।

इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार सोमवार, 14 सितंबर को पड़ रहा है। भक्तगण बप्पा को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से घर लेकर आएंगे। इस मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहने वाली है। BSE और NSE पर शेयरों की ट्रेडिंग नहीं होगी। बता दें कि शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है।

गणेश चतुर्थी पर NSE पर इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में छुट्टी रहने वाली है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में सुबह के सेशन में ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन शाम के सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) में ट्रेडिंग चालू रहेगी।

इसी तरह BSE पर 14 सितंबर को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। लेकिन कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन रहेगा।


क्या MCX में भी है छुट्टी

कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) की बात करें तो इसमें भी गणेश चतुर्थी पर सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन रहेगा। शेयर बाजार की तरह MCX भी हर शनिवार, रविवार और कुछ खास मौकों व पब्लिक हॉलिडेज पर बंद रहता है।

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर: दशहरा

10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा

24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर: क्रिसमस

शनिवार/रविवार को पड़ रही छुट्टियां

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

10 सितंबर को कैसी रही चाल

गुरुवार, 10 सितंबर को सेंसेक्स 138.36 अंकों की बढ़त के साथ 74,902.59 पर बंद हुआ। दिन में इसने 74,910.96 का हाई और 74,598.47 का लो देखा। निफ्टी 46.30 अंकों की बढ़त के साथ 23,477.80 पर सेटल हुआ। दिन में इसने 23,494.95 का हाई और 23,380.10 का लो देखा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।