Sensex-Nifty की मजबूत शुरुआत, 43 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई निवेशकों की दौलत

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी मार्केट से कमजोर, यूरोपीय मार्केट से मजबूत और एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबार की मजबूत शुरुआत दिख रही है। शेयरों की तेजी के दम पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप मार्केट खुलने पर करीब 43.3 हजार करोड़ रुपये रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत 43.3 हजार करोड़ रुपये बढ़ी है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 9:29 AM
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 71,072.49 और निफ्टी 21,616.05 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: अमेरिकी मार्केट से कमजोर, यूरोपीय मार्केट से मजबूत और एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबार की मजबूत शुरुआत दिख रही है। रियल्टी और मेटल को छोड़ हर सेगमेंट के शेयरों से मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। शेयरों की तेजी के दम पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप मार्केट खुलने पर करीब 43.3 हजार करोड़ रुपये रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत 43.3 हजार करोड़ रुपये बढ़ी है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बढ़त के साथ खुले हैं। सेंसेक्स फिलहाल 71283.55 और निफ्टी 21660.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 71,072.49 और निफ्टी 21,616.05 पर बंद हुआ था।

निवेशकों ने कमाए 43.3 हजार करोड़ रुपये

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 फरवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,78,84,837.13 करोड़ रुपये था। आज यानी 13 फरवरी 2024 को मार्केट खुलते ही यह उछलकर 3,79,28,270.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 43,433.76 करोड़ रुपये बढ़ गई है।


दो साल बाद BitCoin फिर $50000 के पार, टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की ये है स्थिति

Sensex के 17 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 17 शेयरों में आज तेजी का रुझान दिख रहा है। इनमें सबसे अधिक तेजी NTPC, M&M और ICICI बैंक में दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ JSW स्टील, पावर ग्रिड और टाटा स्टील में बिकवाली का सबसे अधिक दबाव दिख रहा है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

77 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2461 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1384 मजबूत दिख रहे हैं तो 963 में गिरावट का रुझान है और 1114 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 77 शेयर एक साल के हाई और 12 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 91 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 104 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।