Stock Market Opening Bell: Sensex-Nifty की रिकॉर्ड तेजी जारी, निवेशकों ने कमाए ₹1.74 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,986.8 और निफ्टी 24,286.5 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में शानदार रौनक दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 179.37 प्वाइंट्स यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 80,166.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 58.85 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी के उछाल के साथ 24,345.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,986.8 और निफ्टी 24,286.5 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.74 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 3 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,45,43,642.29 करोड़ रुपये था। आज यानी 4 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,18,028.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका तलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,74,386.55 करोड़ रुपये बढ़ गई है।


Sensex के 27 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 27 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल और टीसीएस में है। वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में ही आज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

171 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2650 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1993 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 541 में गिरावट का रुझान है और 116 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 171 शेयर एक साल के हाई और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 132 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।