Stock Market Opening Bell: अधिकतर एशियाई बाजारों में गिरावट के रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में आज मजबूत शुरुआत दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। स्मॉलकैप शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी हो रही है लेकिन मिडकैप शेयरों की चाल थोड़ी सुस्त है। ओवरऑल बात करें तो रियल्टी और ऑटो को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। मार्केट की इस रौनक में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.75 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 165.96 प्वाइंट्स यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 73162.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 55.85 प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी के उछाल के साथ 22179.50 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 72996.31 और निफ्टी 22123.65 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 1.75 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 मार्च 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,83,64,900.22 करोड़ रुपये था। आज यानी 28 मार्च 2024 को मार्केट खुलते ही यह 3,85,40,506.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,75,605.9 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 23 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी विप्रो, बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड में है। वहीं दूसरी तरफ मारुति, टाइटन और एमएंडएम में आज सबसे अधिक गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 2239 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1589 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 526 में गिरावट का रुझान है और 124 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 30 शेयर एक साल के हाई और 26 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 63 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 54 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।