Stock market outlook 2026 :वर्तमान की जमीं से भविष्य की खिड़की में झांकने का अपना ही आनंद है। वह जो घटा नहीं,उसका आभास होना अद्बभुत है। कुंडली, हस्तरेखा, क्रिस्टल बॉल, अंक ज्योतिष, ये वे चश्मे हैं जो कल की तस्वीर दिखाते हैं। अगर आप सोच रहे है कि ये साल देश, दुनिया, इकोनॉमी और बाजार के लिए कैसा होगा तो आप सही संगत में पहुंच गए हैं आज अंकों के खेल के जरिए हम 2026 का तानाबाना समझेंगे। इसको समझाने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं जाने-माने एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी।
