Get App

Stock Market Outlook: इस हफ्ते दलाल स्ट्रीट का कैसा रहेगा मिजाज? ये 10 बड़े फैक्टर करेंगे तय

Stock Market Outlook: बीते हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जिसमें FIIs की वापसी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने अहम भूमिका निभाई। अगले हफ्ते बाजार का रुझान अमेरिकी GDP, PMI डेटा, कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और FIIs गतिविधियों पर निर्भर करेगा। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2025 पर 3:52 PM
Stock Market Outlook: इस हफ्ते दलाल स्ट्रीट का कैसा रहेगा मिजाज? ये 10 बड़े फैक्टर करेंगे तय
इस हफ्ते कई महत्वपूर्ण इकोनॉमिक डेटा आने वाले हैं।

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता काफी शानदार रहा। इस दौरान बाजार ने पिछले चार साल में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की। 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में निफ्टी 50 में 4.26% और सेंसेक्स में 4.17% की तेजी आई। इससे यह फरवरी 2025 के पहले हफ्ते के बाद की सबसे ऊंची क्लोजिंग रही।

इस तेजी के पीछे कई वजहें थीं। जैसे कि आकर्षक वैल्यूएशन, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट, भारत VIX में कमजोरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लंबे समय बाद वापसी। मुद्रास्फीति में गिरावट और अप्रैल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी निवेशकों के अंदर जोश भरा।

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह मजबूत ट्रेंड अगले हफ्ते (24 मार्च से शुरू) भी जारी रह सकता है। हालांकि मासिक F&O एक्सपायरी, PMI डेटा, अमेरिकी GDP और व्यापार से जुड़े अपडेट्स के कारण बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

अमेरिकी GDP ग्रोथ डेटा पर रहेगी नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें