डे-हाई से 800 प्वाइंट्स टूटा Sensex, तीन बड़ी वजहों से आखिरी डेढ़ घंटे में Nifty भी फिसलकर आया 24050 के नीचे

Stock Market News: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज मार्केट में शानदार रौनक दिखी लेकिन दिन के आखिरी घंट में माहौल बदल गया। सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 24200 के पार जाकर 24050 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट को किन बातों से सपोर्ट मिला और फिर यह फिसल क्यों गया

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 4:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market News: एक कारोबारी दिन पहले 25 जून को सेंसेक्स (Sensex) 790.54 प्वाइंट्स यानी 1.04% के उछाल के साथ 76,991.22 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 197.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 24,021.65 पर बंद हुआ था। आज फिर ये अच्छी बढ़त के साथ खुले लेकिन दिन के आखिरी तक अधिकतर तेजी गायब हो गई।

Stock Market News: कच्चे तेल के फिसलकर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले के लेवल पर आने के चलते आज मार्केट में शानदार रौनक रही लेकिन दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में पूरा माहौल ही बदल गया। इंट्रा-डे में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) तो करीब 1% उछल पड़े लेकिन फिर मुनाफावसूली के साथ-साथ आईटी और मेटल सेक्टर में बिकवाली के दबाव में अधिकतर गायब हो गई। सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 800 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 23250 के पार जाकर फिर 24050 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा रुझान दिखा और निफ्डी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

ओवरऑल इस रस्साकसी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹78 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹78 हजार करोड़ कम हो गई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 109.25 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 77,100.47 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.35 प्वाइंट्स यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 811.96 प्वाइंट्स उछलकर 77,803.18 तक पहुंचा था जिससे यह 810.02 प्वाइंट्स फिसलकर 76,993.16 तक भी आ गया था तो निफ्टी भी 239.95 प्वाइंट्स चढ़कर 24,261.60 तक पहुंच था जिससे यह 222.60 प्वाइंट्स फिसलकर 24,039.00 तक आ गया था।

इन वजहों से आई रौनक

कच्चे तेल में फिसलन


बढ़ती सप्लाई और अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर प्रगति के चलते क्रूड की कीमतों ने वेस्ट एशिया युद्ध के दौरान हुई सारी बढ़त खत्म कर दी। ब्रेंट क्रूड अब उसी लेवल पर वापस आ गया है, जिस पर यह 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध से पहले था। ब्रेंट क्रूड 27 फरवरी 2026 के बाद पहली बार $73 प्रति बैरल से नीचे फिसला है। यह 30 अप्रैल को $126 प्रति बैरल के हाई लेवल पर पहुंचा था और उस लेवल से 42% नीचे है।

रुपये की मजबूती

रुपये की मजबूत से भी मार्केट को सपोर्ट मिला। एक अमेरिकी डॉलर की तुलना में 33 पैसे की मजबूती के साथ यह ₹94.34 पर पहुंच गया।

अमेरिकी सीनेट से ट्रंप को झटका

अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ युद्ध करने के अधिकार को चुनौती दी गई है। यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 के मामूली अंतर से पास हुआ। इस प्रस्ताव के आने के बाद अब ईरान पर हमला करना मुश्किल हो गया है। इसने मार्केट में आज भी रौनक बिखेरी है।

एशियाई बाजारों में रौनक

घरेलू मार्केट में एशियाई बाजारों की रौनक से भी पॉजिटिव माहौल बना। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6% से अधिक, जापान का निक्केई 225 करीब 5%, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट ढाई फीसदी से अधिक, और थाईलैंड का सेट कंपोजिट करीब 1% और ताइवान का ताइवान वेटेड आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो चीन के शंघाई कंपोजिट और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में भी बढ़त दिखी।

ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट

मार्केट को ऑटो सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला हुआ है और फिलहाल इसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स भी 1% से अधिक मजबूत है। दूसरी तरफ मेटल शेयरों में बिकवाली का थोड़ा दबाव दिख रहा है और इसके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक कमजोरी है। हालांकि पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और आईटी जैसे अहम सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त ने मार्केट को संभाला हुआ है।

Stock Market Erases Gains: फिर क्यों बदला माहौल

आईटी सेक्टर का दबाव

सेक्टरवाइज मार्केट को आज ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला जिसने मार्केट को बहुत नीचे नहीं आने दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे लाने की काफी कोशिश की जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी मेटल भी 1% से अधिक कमजोर हुआ। वहीं पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स की आधे फीसदी की बढ़त दिन के आखिरी तक काफी कम रह गई।

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी

आज सेंसेक्स और बैंकेक्स समेत बीएसई के सभी डेरिवेटिव्स की मंथली एक्सपायरी थी तो मार्केट पर इसका असर दिखा।

मुनाफावसूली

मार्केट में आज की शुरुआती बढ़त का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो बाजार नीचे आ गया।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Crude Oil Price:वेस्ट एशिया युद्ध से पहले के लेवल के करीब आया कच्चे तेल का भाव, $73 के नीचे फिसला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।