Stock Market Rally: सेंसेक्स 965 अंक उछला, लगातार तीसरे दिन चढ़ा; बाजार में 5 कारणों से तेजी

Stock Market Rally: NSE निफ्टी बढ़त के साथ 24,127.60 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 294.55 अंक तक उछलकर 24,367.30 के हाई तक गया। बाद में 261.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,334.30 पर सेटल हुआ

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 5:02 PM
सेंसेक्स अभी तक 77,989.44 के हाई तक गया है।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 17 जुलाई को शानदार तेजी रही। सेंसेक्स हरे निशान में खुलने के बाद 1,096 अंक तक उछला। इसके पीछे IT, बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीद, वैल्यू बाइंग जैसे कई फैक्टर हैं। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,370.77 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 1,095.68 अंक तक चढ़कर 78,282.55 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,127.60 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 294.55 अंक तक उछलकर 24,367.30 के हाई तक गया। बाद में सेंसेक्स 964.58 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 78,151.45 पर बंद हुआ। निफ्टी 261.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,334.30 पर सेटल हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.75 अंक गिरकर 24,072.75 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं Stock Market में शुक्रवार की तेजी के अहम कारण...

IT शेयरों में बढ़त


Tech Mahindra के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। कुछ ऐसे नए बड़े सौदे मिले हैं, जो कंपनी के कारोबार में सुधार के प्रति भरोसा जगाते हैं। Tech Mahindra के अच्छे नतीजों से IT इंडेक्स में तेजी है। Nifty IT इंडेक्स 1.75 प्रतिशत बढ़ा। टेक महिंद्रा में 4 प्रतिशत, इंफोसिस के शेयरों में 1 प्रतिशत, TCS में 3 प्रतिशत, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और HCL Tech में 2 प्रतिशत की तेजी है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में टेक महिंद्रा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 1465.1 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 17.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15712 करोड़ रुपये हो गया। EBIT 2264 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBIT मार्जिन 14.4 प्रतिशत दर्ज किया गया। जून 2026 तिमाही में डॉलर के लिहाज से टेक महिंद्रा का रेवेन्यू 166 करोड़ डॉलर रहा।

नतीजों से पहले RIL में बढ़त

शुक्रवार को आने वाले तिमाही नतीजों से पहले Reliance Industries के शेयर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी का अलग-अलग क्षेत्रों में फैला कारोबार, रिफाइनिंग मार्जिन में मजबूती और पेट्रोकेमिकल कारोबार से बेहतर मुनाफा, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अस्थिरता के असर को कम करने में मदद करेगा।

नतीजों के बाद Jio Financial में उछाल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 3 प्रतिशत की तेजी है। कंपनी का जून तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 227.28 प्रतिशत बढ़कर 2,004.47 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 155.7 प्रतिशत बढ़कर 830.25 करोड़ रुपये हो गया।

Stocks to Watch: आज 17 जुलाई को Wipro, Tech Mahindra, RIL, Ceat समेत ये शेयर फोकस में, बड़ी उठापटक के आसार

बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की तेजी है। 18 जुलाई को HDFC Bank, ICICI Bank, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, IDBI बैंक, यस बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक के ​जून तिमाही के नतीजे जारी होने वाले हैं। ऐसे में इनके शेयरों पर शुक्रवार को खास फोकस रहा। ICICI Bank के शेयरों में 2.5 प्रतिशत, HDFC Bank के शेयरों में 1.5 प्रतिशत की तेजी है। कोटक महिंद्रा बैंक लगभग 4 प्रतिशत उछला है। फेडरल बैंक में 6.5 प्रतिशत की तेजी है। एक्सिस बैंक में 1.6 प्रतिशत की तेजी दिखी। वहीं यस बैंक में 1 प्रतिशत की गिरावट है।

वैल्यू बाइंग और टेक्निकल ब्रेकआउट से सेंटीमेंट को मिला सहारा

बाजार में नतीजों के कारण तो बढ़त है ही, साथ ही हालिया गिरावट के बाद लार्ज-कैप शेयरों में 'वैल्यू बाइंग' (कम कीमत पर अच्छे शेयर खरीदना) भी हुई है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद इनवेस्टर्स ने चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।