Get App

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 169 अंक बढ़ा; फिर भी निवेशकों को 10 खरब रुपये का हुआ घाटा

Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार 30 जनवरी को बढ़त के साथ बंद हुए। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में आज भी गिरावट जारी रही। पावर, यूटिलिटीज और ऑयल एंड गैस शेयरों के इंडेक्स 3 से 5 फीसदी तक टूट गए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 10 खरब रुपये का नुकसान सहना पड़ा

Vikrant singhअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 9:16 PM
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 169 अंक बढ़ा; फिर भी निवेशकों को 10 खरब रुपये का हुआ घाटा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 268.62 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 30 जनवरी को काफी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स एक समय करीब 600 अंक तक नीचे लुढ़क गया था। हालांकि आखिरी कुछ घंटों में तेजड़ियों की वापसी से बाजार संभला और दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बदं हुए। आईटी और टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में आज सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में भी तेजी रही। वहीं दूसरी ओर पावर, यूटिलिटीज और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट के चलते निवेशकों को आज भी कारोबार में 10 खरब रुपये यानी करीब 1 लाख करोड़ का नुकसान सहना पड़ा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) जहां 169.51 अंक या 0.29% बढ़कर 59,500.41 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 44.60 अंक या 0.25% चढ़कर 17,648.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 1.03 लाख करोड़ का भारी नुकसान

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार 30 जनवरी को घटकर 268.62 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 27 जनवरी को 269.65 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज 1.03 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें