Stock Market Rise: सेंसेक्स 477 अंक तक उछला, निवेशकों की दौलत ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rise: गुरुवार, 21 मई को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,61,53,456.249 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,63,43,456.93 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 22, 2026 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी लगभग 124 अंकों तक चढ़कर 23,778.60 के हाई तक गया।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 22 मई को तेजी लौटी है। सेंसेक्स चंद पलों में ही 477 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स हरे निशान में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 477 अंक तक उछलकर 75,660.17 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी लगभग 130 अंकों तक चढ़कर 23,784.75 के हाई तक गया। बाजार को भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी के संकेत, वैश्विक बाजारों की तेजी, रुपये की मजबूती जैसे फैक्टर्स से सहारा मिला।

गुरुवार, 21 मई को मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,61,53,456.249 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,63,43,456.93 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को सेंसेक्स 135.03 अंक या 0.18 प्रतिशत टूटकर 75,183.36 पर बंद हुआ। निफ्टी 4.30 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ।


कच्चा तेल और रुपया

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 104.6 डॉलर प्रति औंस हो गई है। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.18 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने की उम्मीद और रुपये को संभालने के लिए RBI की ओर से कदम उठाए जा सकने की खबर से घरेलू मुद्रा को थोड़ा सपोर्ट मिला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपया अपने रिकॉर्ड लो से उबरा और 50 पैसे की तेजी के साथ 96.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 20 मई को रुपये ने 96.95 प्रति डॉलर का रिकॉर्ड निचले स्तर देखा था। बाद में 96.86 पर बंद हुआ। यह भी एक नया रिकॉर्ड लो था।

Stocks To Watch: आज 22 मई को GAIL, Paytm, Maruti Suzuki समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजारों की चाल

भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं। निक्केई 225 में 2.6 प्रतिशत की बढ़त है। ताइवान वेटेड 1.7 प्रतिशत चढ़ा है। हेंग सेंग में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। इसी तरह KOSPI, सेट कंपोजिट, शंघाई कंपोजिट भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में गिरावट है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।