Stocks To Watch: आज 22 मई को GAIL, Paytm, Maruti Suzuki समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव
Stocks To Watch: आज 22 मई को सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, NTPC ग्रीन एनर्जी समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे सामने आएंगे।
22 मई को कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड या एक्स-बोनस ट्रेड भी करेंगे।
शुक्रवार, 22 मई को आयशर मोटर्स, पेटीएम, GAIL, नाइका, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। लिहाजा शेयर पर असर पर नजर रहेगी। वहीं कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। साथ ही कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड या एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार प्रतिक्रिया देगा। आइए जानते हैं डिटेल...
22 और 23 मई को इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोलगेट पामोलिव (इंडिया), ऑल टाइम प्लास्टिक्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, HG इंफ्रा इंजीनियरिंग, Info Edge (इंडिया), नारायणा हृदयालय, NTPC ग्रीन एनर्जी, टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स, TVS इलेक्ट्रॉनिक्स, Unichem लैबोरेटरीज, विक्रान इंजीनियरिंग और यात्रा ऑनलाइन 22 मई को तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
23 मई को NTPC, डिविस लैब्स, अनुपम रसायन इंडिया, जेके सीमेंट, इंडिया पेस्टिसाइड्स, रेनबो चिल्ड्रन्स मेडिकेयर और साई पेरेंटरल्स तिमाही नतीजे जारी करेंगे।
इन शेयरों पर रखें नजर
GAIL (India): जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 38.4% गिरकर ₹1,262.2 करोड़ रहा। रेवेन्यू 2.6% घटकर ₹34,772.5 करोड़ पर आ गया।
Aurobindo Pharma: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2% बढ़कर ₹921.3 करोड़ रहा। रेवेन्यू 5.6% बढ़कर ₹8,853.3 करोड़ रहा।
LG Electronics India: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.2% गिरकर ₹692.7 करोड़ रहा। रेवेन्यू 8.1% बढ़कर ₹8,053.6 करोड़ रहा।
Rashtriya Chemicals & Fertilizers: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 157.7% बढ़कर ₹186.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 49.6% बढ़कर ₹5,580.6 करोड़ हो गया।
FSN E-Commerce Ventures: नाइका की पेरेंट कंपनी का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 286.5% बढ़कर ₹78.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 28.4% बढ़कर ₹2,648.2 करोड़ रहा।
Honasa Consumer: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 177% बढ़कर ₹69.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 23.1% बढ़कर ₹657 करोड़ रहा।
Welspun Corp: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 47% गिरकर ₹370.4 करोड़ रहा। रेवेन्यू 9.9% बढ़कर ₹4,312.6 करोड़ हो गया।
Datamatics Global Services: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 1.4% घटकर ₹44.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 4.4% बढ़कर ₹519.3 करोड़ हो गया।
VA Tech Wabag: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28.9% बढ़कर ₹128.3 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1,414.4 करोड़ हो गया।
Sun TV Network: शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 37.4% घटकर ₹232 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 6.3% घटकर ₹882.5 करोड़ हो गया।
Juniper Hotels: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 8.3% घटकर ₹50.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 8.6% बढ़कर ₹301.5 करोड़ हो गया।
Max Healthcare Institute: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 7.3% बढ़कर ₹342.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 12.2% बढ़कर ₹2,142.9 करोड़ हो गया।
Paytm: CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि SAIF Partners, One 97 Communications (Paytm) में ब्लॉक डील के जरिए 86 लाख शेयर (1.3 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी) बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹1,120.65 प्रति शेयर तय किया गया है।
Maruti Suzuki India: इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए, Maruti Suzuki ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतें ₹30,000 तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जून 2026 से लागू होगी।
Indian Overseas Bank: कंपनी के बोर्ड ने FPO, राइट्स इश्यू, QIP, या प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए एक या एक से ज्यादा चरणों में ₹5,000 करोड़ तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, बोर्ड ने कर्मचारियों को 10 करोड़ शेयर जारी करने और BASEL III के अनुरूप Tier II बॉन्ड जारी करने की भी मंजूरी दी है। ये बॉन्ड ज्यादा से ज्यादा ₹1,000 करोड़ तक के हो सकते हैं। इनमें ग्रीन शू ऑप्शन शामिल हो भी सकता है और नहीं भी।
India Motor Parts & Accessories: TSF इन्वेस्टमेंट्स ने 3.54 लाख अतिरिक्त शेयर (2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे हैं। ये शेयर 40.71 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। वहीं Pari Washington Investment Fund ने 1.16 लाख शेयर 13.34 करोड़ रुपये में बेच दिए।
Sammaan Capital: सोसाइटी जेनरल ने 68.62 लाख शेयर खरीदे हैं। डील की कुल वैल्यू 105.8 करोड़ रुपये है।
ये शेयर करेंगे एक्स-डिविडेंड और एक्स-स्प्लिट ट्रेड
L&T
हैवल्स इंडिया
हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल
जिंदल सॉ
ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स
L&T फाइनेंस
L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज
निक्को पार्क्स एंड रिजॉर्ट्स
सुला वाइनयार्ड्स
ट्राइडेंट
विनायल केमिकल्स (इंडिया)
वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन
बायबैक और स्प्लिट पर इन शेयरों के लिए एक्स-डेट
वेलस्पन लिविंग
CMS इन्फो सिस्टम्स
गौतम एग्जिम
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।