Stock Market trend : निफ्टी-बैंक निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Stock Market trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23717-23817 (10/20DEMA) पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23867-23911/23947 पर है। इसके लिए पहला बेस 23471/23531-23578 पर और बड़ा बेस 23390/23429-23462 पर है

अपडेटेड May 22, 2026 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
Dixon Tech Share Price : चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री। इनको आज Dixon Tech और Trent में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Stock Market trend : ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। एशिया और डाओ फ्यूचर्स में बढ़त दिख रही है। ईरान के साथ जल्द डील होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में कल निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी दिखी। डाओ जोन्स 275 अंक चढ़कर ऑल टाइम आई पर पहुंच गया। वहीं S&P और नैस्डैक भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। इस बीच खबर है कि अमेरिका और ईरान में जल्द शांति समझौता हो सकता है। ईरान की न्यूज एजेंसीज के मुताबिक दोनों देशों में अंतिम चरण की बात जारी है। उधर ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा है कि संवर्धित यूरेनियम रिजर्व उनके देश में ही रहेगा। इस बयान के बाद 102 तक फिसलने वाला कच्चा तेल फिर 105 डॉलर पर वापस पहुंच गया है।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23717-23817 (10/20DEMA) पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23867-23911/23947 पर है। इसके लिए पहला बेस 23471/23531-23578 पर और बड़ा बेस 23390/23429-23462 पर है। जैसा कहा था 23721-23817 पर फोकस करें,यहां रिजेक्शन मिलते ही दबाव बढ़ा है। हालांकि कल ऊपर से आई गिरावट अभी 23530 वाले टारगेट जोन तक नहीं पहुंची है।

FIIs की कैश में बिकवाली हुई है। इन्होंने इंडेक्स शॉर्ट किए है। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट 2.31 लाख पर हैं। 23700-23800-23900-24000 जोन पर कॉल राइटर्स हावी हैं। 23500-600 पर पुट राइटिंग हुई है। बेस-1 यानी 23578-23531 पर स्थिरता आने पर खरीदारी करने की सलाह होगी। रजिस्टेंस-1 पर सभी लॉन्ग ट्रेड्स को चेक करें, फिर 23817 काफी अहम लेवल होगा। 23817-23850 के ऊपर FIIs की तरफ से थोड़ी शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद है। वरना 23750-23817 और 23600-23500 पर ऑप्शन राइटर्स का दबदबा रहेगा। 23531-23471 टूटने पर ही थोड़ी गिरावट का खतरा है। तब फिर बेस-2 दिखेगा।

Stock Market Today : कल बाजार में ऊपरी स्तरों से बना दबाव, जानिए आज इंडेक्स और स्टॉक्स में कहां बनेगा पैसा

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 53867-54031(10 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 54166-54289/54440(20 DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 53010-53211 पर और बड़ा बेस 52641/52711-52850 पर है। बैंक निफ्टी में फिर रजिस्टेंस-1 से गिरावट आई। यह 54000 पार करने में हिचक रहा है। 53500-53800 और 54000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हावी हैं। 53000 पुट का OI घटा है,इसका मतलब पुट राइटर्स दबाव में हैं।

अब जब तक कच्चे तेल और रुपए से सपोर्ट नहीं मिलता “SELL ON RISE” की राय रहेगा। बेस-1 शॉर्ट ट्रेड्स को चेक और बुक करने का जोन होगा। 53010-52850 के नीचे कमजोरी बढ़कर 52711-52641 तक जा सकती है। इस रेंज से ब्रेकआउट सिर्फ 54031-54100 के ऊपर ही आएगा। इसके ऊपर टिकने पर रजिस्टेंस-2 यानी 20DEMA जोन को टेस्ट कर सकता है।

आज के लिए दो ट्रेडिंग पिक्स

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री। इनको आज Dixon Tech और Trent में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Dixon Tech में इनकी 11220 रुपए के आसपास, 11030 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 11560 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, Trent में इनकी 4174 रुपए के आसपास, 4121 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 4263 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।