Stock Market Today : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन कल बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव रहा। परसों की तेजी के बाद कल निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। वहीं सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर बंद हुआ। हांलाकि स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। निफ्टी 4 अंक गिरकर 23,655 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 75,183 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 123 अंक गिरकर 53,439 पर बंद हुआ। मिडकैप 23 अंक गिरकर 61,301 पर बंद हुआ। अब सवाल यह है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां होगी कमाई? यही बताने के लिए हमारे साथ हैं। प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज (Profit Mart Securities) के आशीष बहेती।
निफ्टी कल फ्लैट रहा। लेकिन अगर आप पूरे ट्रेडिंग सेशन को देखेंगे तो एक अच्छा गैप अप खुला था और निफ्टी ने इंट्राडे में लगभग 23850 के लेवल को पार किया था। इसके बाद हमें एक अच्छी खासी प्रॉफिट टेकिंग देखने को मिली तो कल खराब सेशन। इंट्राडे के नजरिए से देखें तो अभी भी शॉर्ट करने की एक गुंजाइश बची हुई है। निफ्टी में 23750 के स्टॉप लॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह होगी। नीचे की तरफ निफ्टी वापस 23500 और फिर 23000 तक भी गिर सकता है।
अगर बैंक निफ्टी की बात की जाये यहां तो यहां भी काफी कमजोरी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल फिर से 109 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। ऐसे में आज के कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी में भी और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसमें भी 53550 के करीब का एक स्टॉप लॉस लगाकर बिकवाली करने की सलाह होगी। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी वापस से एक बार 53,000 का लेवल टेस्ट कर सकता है।
आशीष बहेती की पसंदीदा पिक
स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी की बात करते हुए आशीष बहेती ने कहा कि उनको आज के लिए पीएसयू बैंक्स अच्छे लग रहे हैं। अपनी पसंदीदा पिक की बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि केनरा बैंक में एक बॉटम फॉर्मेशन का प्रोसेस चल रहा है। इसमें खरीदारी की सलाह रहेगी। यह स्टॉक कल के सेशन में भी एक फ्लैटिश ट्रेड देने में सफल रहा और पूरे इंट्राडे में स्ट्रेंथ के साथ टिका रहा। इस स्टॉक में 125 रुपए का स्टॉप लॉस लगाकर खरीदारी की जा सकती है। इसमें शॉर्ट टर्म में 135 रुपए तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।