शेयर बाजार में शुक्रवार, 22 मई को तेजी लौटी है। सेंसेक्स चंद पलों में ही 477 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स हरे निशान में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 477 अंक तक उछलकर 75,660.17 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी लगभग 130 अंकों तक चढ़कर 23,784.75 के हाई तक गया।
