शेयर बाजार में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार, 25 सितंबर को फिर से तेजी लौट आई। सेंसेक्स ने शुरुआत लाल निशान में की और करीब 103 अंक तक टूटकर 73,477.77 के लो तक भी गया। लेकिन कुछ ही देर में यह हरे निशान में लौटा। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 387.51 अंक तक चढ़कर 73,968.05 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट में खुला, 23020.95 के लो तक गया और फिर पिछली क्लोजिंग से 99.6 अंक तक की बढ़ोतरी के साथ 23,162.70 का हाई देखा। बाद में सेंसेक्स 315.20 अंकों की वृद्धि के साथ 73,895.74 पर और निफ्टी 77.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ।
