Get App

Stock Market Rise: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 471 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹1.88 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rise: सेंसेक्स हरे निशान में 75,497.10 पर खुला और फिर 75,738.20 के हाई तक गया। निफ्टी भी बढ़त में खुला और फिर 23,796.95 के हाई तक गया। शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमत में उछाल है, रुपये में गिरावट है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 15, 2026 पर 12:03 PM
Stock Market Rise: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 471 अंक तक उछला; निवेशकों की दौलत ₹1.88 लाख करोड़ बढ़ी
गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 15 मई को लगातार तीसरे दिन तेजी है। बाजार ने शुरुआत तो धीमी की लेकिन फिर इसमें अच्छी तेजी दिखने लगी। खुलने के कुछ ही पलों के अंदर सेंसेक्स 471 अंक और निफ्टी 147 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। गुरुवार, 14 मई को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,62,22,865.061 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,64,11,504.60 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 1,88,639.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

सेंसेक्स हरे निशान में 75,497.10 पर खुला और फिर 75,870.36 के हाई तक गया। निफ्टी भी बढ़त में खुला और फिर 23,837 के हाई तक गया। एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ था। दिन में सेंसेक्स ने 1000 अंकों तक की बढ़त देखी थी। निफ्टी भी 277 अंक या 1.18 प्रतिशत चढ़कर 23,689.60 पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी थी।

कच्चा तेल और रुपया

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 106.93 डॉलर प्रति औंस हो गई है। रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.93 पर आ गया।कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपये ने गुरुवार को 95.96 प्रति डॉलर का अब तक का नया निचला स्तर देखा। बाद में डॉलर के मुकाबले दो पैसे के मामूली सुधार के साथ 95.64 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें