Get App

Stock Market Rise: सेंसेक्स 637 अंक तक उछला, 5 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ बढ़ी

Stock Market Rise: शुक्रवार, 24 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,75,62,165.252 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,79,71,593.96 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:34 AM
Stock Market Rise: सेंसेक्स 637 अंक तक उछला, 5 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ बढ़ी
शेयर बाजार शुक्रवार, 24 जुलाई को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार ने नए सप्ताह की शुरुआत ग्रीन जोन में की है। 27 जुलाई को 5 दिन बाद बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही पलों के अंदर 637 अंक तक चढ़ गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 76,608.98 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से करीब 637 अंक चढ़कर 76,696.38 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी बढ़त के साथ 23,928.40 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 197 अंक तक चढ़कर 23,964.50 के हाई तक गया।

शुक्रवार, 24 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,75,62,165.252 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह बढ़कर 4,79,71,593.96 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 4,09,428.708 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

शुक्रवार को कैसी रही थी चाल

शेयर बाजार शुक्रवार, 24 जुलाई को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। दिन में सेंसेक्स ने 917 अंकों की तगड़ी मार झेली और 75,474.43 के लो तक चला गया। निफ्टी भी 263 अंक तक टूटकर 23,606.30 के लो तक गया। हालांकि बाद में रिकवरी हुई। सेंसेक्स 331.62 अंकों की गिरावट के साथ 76,059.77 पर और निफ्टी 102.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,767.45 पर बंद हुआ। NSE पर एचसीएल टेक्नोलोजिज, सिप्ला, विप्रो, आईटीसी, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टॉप गेनर्स रहे। वहीं इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो टॉप लूजर्स रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें