Nifty के छह स्टॉक्स में 9% तक की गिरावट, आए एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, आपको लगा झटका?

6 Nifty Stocks at 52-Week Low: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली की भारी आंधी आई। इस आंधी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में शामिल छह स्टॉक्स करीब 9% तक टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। जानिए ये कौन-कौन से स्टॉक्स हैं और एक साल के हाई से कितना टूटकर ये इस लेवल तक आए हैं

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
Nifty 50 में शामिल छह स्टॉक्स- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), सिप्ला (Cipla), आईटीसी (ITC), हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर आज टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए।

6 Nifty Stocks at 52-Week Low: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग ने कच्चे तेल में आग लगा दी जिसकी आंच में भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस गए। इसकी आंच में निफ्टी 50 में शामिल छह स्टॉक्स- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), सिप्ला (Cipla), आईटीसी (ITC), हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर आज टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो ये इंट्रा-डे में 2-2% से अधिक फिसल गए।

HDFC Bank

प्राइवेट सेक्टर में देश के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने आज निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। मार्केट की हाहाकार के बीच आज इंट्रा-डे में यह 8.66% फिसलकर ₹770.00 तक आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर यह पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को एक साल के रिकॉर्ड हाई लेवल ₹1,020.50 से पांच महीने में 24.55% टूटकर आया।

Cipla


बिकवाली के माहौल में फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला के शेयर भी ढह गए। पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को यह ₹1,673.00 पर था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से पांच महीने में यह 25.70% और आज इंट्रा-डे में 2.01% टूटकर ₹1,243.00 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

ITC

आईटीसी के शेयरों में आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा और इंट्रा-डे में यह 1.58% टूटकर ₹299.25 तक आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर यह पिछले साल 27 मई 2025 को एक साल के हाई ₹444.20 से 10 महीने में 32.63% टूटकर आया।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को एक साल के हाई ₹460.38 पर थे। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 21.08% टूटकर आज 19 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹363.35 पर आ गया। इस निचले स्तर पर आज यह 3.21% टूटकर आया है।

Hindustan Unilever Ltd (HUL)

मार्केट कैप के हिसाब से एफएमसीजी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी एचयूएल के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इंट्रा-डे में आज यह 2.25% टूटकर ₹2,087.20 तक आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। पिछले साल 4 सितंबर 2025 को यह एक साल के हाई ₹2,750.00 पर था जिससे 6 महीने में 24.10% टूटकर यह आज निचले स्तर पर आया है।

Bajaj Finserv

बजाज ग्रुप की बजाज फिनसर्व ने भी निवेशकों को आज करारा शॉक दिया। पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को यह एक साल के हाई ₹2,195.00 पर था जिससे पांच ही महीने में यह 21.67% और आज इंट्रा-डे में 4.05% टूटकर 19 मार्च 2026 को ₹1,719.30 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

Bharti Hexacom या Airtel, किसमें लगाएं पैसे? CLSA के अपग्रेड पर 4% उछल पड़ा भारती हेग्जाकॉम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।