Share Markets: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹2.8 लाख करोड़ रुपये डूबे

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 23 जून को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसक्स जहां 284 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 18,771 पर आ गया। सबसे अधिक गिरावट कमोडिटी, ऑयल एंड गैस, मेटल, यूटिलिटी और आईटी शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों की एक दिन में करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 289.45 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 23 जून को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसक्स जहां 260 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 18,650 के पास आ गया। ब्रॉडर मार्केट में यह गिरावट और भी तेज रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 1.20 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट कमोडिटी, ऑयल एंड गैस, मेटल, यूटिलिटी और आईटी शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 259.52 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 62,979.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 105.75 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18,665.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 2.8 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 जून को कम होकर 289.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 22 जून को 292.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 2.68 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एशियन पेंट्स (Asian Paints), एनटीपीसी (NTPC) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.40% से लेकर 1.60% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Adani Group : अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से नीचे फिसला

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 1.52% की गिरावट रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा स्टील (Tata Steel) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर भी आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 1.32% से लेकर 1.50% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,284 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,610 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,182 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,284 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 147 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।