Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 23 जून को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसक्स जहां 260 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 18,650 के पास आ गया। ब्रॉडर मार्केट में यह गिरावट और भी तेज रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स करीब 1.20 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की आज करीब 2.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट कमोडिटी, ऑयल एंड गैस, मेटल, यूटिलिटी और आईटी शेयरों में देखने को मिली।
