Sensex-Nifty Closes Green: इन शेयरों के दम पर बरसे ₹4.09 लाख करोड़, निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर जमकर खरीदारी

Sensex-Nifty Crashes: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मार्केट संभला तो आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन यह मजबूत हुआ है। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच तीन दिनों में यह करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में सेंसेक्स 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी के उछाल के साथ 77,042.82 और निफ्टी 247.15 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी की तेजी के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Crashes: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मार्केट संभला तो आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन यह मजबूत हुआ है। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच तीन दिनों में यह करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। मार्केट को मेटल और फाइनेंस शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी के उछाल के साथ 77,042.82 और निफ्टी 247.15 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी की तेजी के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में 4.09 लाख करोड़ रुपये की तेजी

एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 जनवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,24,31,020.43 करोड़ रुपये था। आज यानी 16 जनवरी 2024 को मार्केट बंद होने पर यह 4,28,40,885.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 409,865.12 करोड़ रुपये बढ़ गई है।


Sensex के 20 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई और बजाज फिनसर्व में रही। वहीं दूसरी तरफ एचसीएल, नेस्ले और इंफोसिस में सबसे अधिक गिरावट आई। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

98 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4067 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2778 शेयर मजबूत हुए तो 1188 में गिरावट आई जबकि 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 98 शेयर एक साल के हाई और 63 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 1 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।