Share Market: शेयर बाजार में 3 साल की सबसे बड़ी तेजी, एग्जिट पोल के बाद निवेशकों ने ₹14 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज 3 जून को अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स में 2,507 अंकों का बंपर उछाल आया। वहीं निफ्टी 23,263 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 3 साल में आई सबसे बड़ी तेजी है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति बस एक दिन में करीब ₹14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 426.31 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज 3 जून को अपने नए उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स में 2,507 अंकों का बंपर उछाल आया। वहीं निफ्टी 23,263 के नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 3 साल में आई सबसे बड़ी तेजी है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति बस एक दिन में करीब ₹14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 76,738.89 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया। शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी रही। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बैंकिंग, पावर, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और यूटिलटी शेयरों में बंपर तेजी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी क्रमश: 3.5 फीसदी और 2 फीसदी की तेजी के साथ नया ऑलटाइम हाई छुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 2,507.47 अंक या 3.39% की भारी तेजी के साथ 76,468.78 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 733.20 अंक या 3.25% बढ़कर 23,263.90 के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹14.19 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 जून को बढ़कर 426.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 31 मई को 412.12 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 14.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 14.19 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 9.21 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 5.68% से लेकर 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 4 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर क्रमश: 0.02% से लेकर 0.22% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock1

 

2,351 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,115 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,351 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,615 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 149 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 284 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 68 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade1

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- एग्जिट पोल के अनुमानों पर अदाणी ग्रुप के शेयर बने रॉकेट,₹20 लाख करोड़ के करीब पहुंचा मार्केट कैप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।