Get App

Stock market: Nifty और Bank Nifty में आज कैसे हो सकती है कमाई, कौन से लेवल हैं अहम-जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18161-18210 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18265-18288/321 पर है। इसका पहला बेस 18060-18010 पर और दूसरा बड़ा बेस 17951-17905 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 7:40 AM
Stock market: Nifty और Bank Nifty में आज कैसे हो सकती है कमाई, कौन से लेवल हैं अहम-जानें एक्सपर्ट की राय
बैंक निफ्टी पहला रेजिस्टेंस 41988-42210 और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 42450-42510 पर है। इसका पहला बेस 41610-41390 और दूसरा बड़ा बेस 40230-41080 है

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। SGX NIFTY भी 0.25 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कल अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। मिडटर्म नतीजों की तस्वीर साफ नहीं होने से दबाव बढ़ा है। आज रिटेल CPI के आंकड़े पर बाजार की नजर रहेगी। उधर कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। चीन में कोविड की चिंता बढ़ने से कच्चे तेल का भाव 2 दिन में करीब 8 फीसदी गिरा है। इस बीच Binance और FTX की डील टूटने से क्रिप्टो में हाहाकार मच गया है। BITCOIN 10 फीसदी टूट गया है। इन घरेलू और ग्लोबल स्थितियों के बीच आज कैसी रह सकती है निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल और इनमें क्या हो कमाई की रणनीति, आइए जानते हैं।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18161-18210 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 18265-18288/321 पर है। इसका पहला बेस 18060-18010 पर और दूसरा बड़ा बेस 17951-17905 पर है। डाओ जोंस अहम ट्रेंडलाइन से फिसला है। FIIs की खरीदारी बहुत कम रही है। आज एक्सपायरी और कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर दिखेगा। 18200-18300 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हैं। वहीं, 18100-18000-17900 पर पुट राइटर्स जमें है। बड़े गैप डाउन के बाद शॉर्ट करने से बचें। आंकड़ों के मुताबिक आज की ट्रेडिंग रेंज 18265-18060 हो सकती है। गिरावट में पहले बेस के करीब खरीदने से फायदा होगा।18265-288 का जोन सौदे काटने का सबसे अच्छा स्तर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें