युद्ध गहराने से बाजार में घबराहट जारी है। इंट्रा डे में उतार चढ़ाव के बाद सेंसेक्स, निफ्टी ने बढ़त पर क्लोजिंग ली। आज के बाजार में निफ्टी IT 2% से ज्यादा की तेजी के साथ टॉप sectoral performer रहा तो निफ्टी फार्मा में करीब 2% से ज्यादा तेजी रही। ऐसे में बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए Bajaj Finserv AMC के हेड इक्विटी सोरभ गुप्ता (Sorbh Gupta) ने कहा कि बाजार में शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी बनी हुई। युद्ध और न्यूज फ्लो का बाजार पर असर देखने को मिला। संकट लंबा चला तो इकोनॉमी पर प्रेशर संभव है। मॉनसून, टैक्स राहत, मजबूत अर्निंग्स पॉजिटिव बेस है।
उन्होंने आगे कहा कि शॉर्ट टर्म निगेटिव, लॉन्ग टर्म स्टेबल है। हालात सुधरे तो तेज रिकवरी संभव है। लंबे समय में बड़ा नुकसान नहीं दिखता। $100+ क्रूड पर थोड़ी सुस्ती आ सकती है। पहले भी ऐसे हालात में बाजार ने रिकवरी की है। मौजूदा गिरावट निवेश का मौका हो सकती है। धीरे-धीरे इक्विटी एलोकेशन बढ़ाना सही है।
मिड एंड स्मॉलकैप की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वॉर से पहले भी कैटेगरी में ज्यादा ग्रोथ पोटेंशियल देखने को मिला। लार्जकैप में वैल्युएशन ठीक, लेकिन ग्रोथ सीमित है। निफ्टी लार्जकैप ग्रोथ 13–14% और मिड एंड स्मॉलकैप ग्रोथ 20% से ज्यादा है। स्टॉक सेलेक्शन स्ट्रैटेजी बनाएं।हर स्टॉक अच्छा नहीं, सही सेलेक्शन जरूरी है। वॉर करेक्शन से वैल्युएशन आकर्षक हुए। अच्छी कंपनियों में निवेश का मौका है। 3+ साल के निवेश के लिए बेहतर विकल्प दिया।
स्मॉल कैप निवेश पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्मॉल कैप में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है। लंबी अवधि में अच्छी कंपनियां वापस उभरती हैं। मौजूदा समय में गिरावट में निवेश का मौका है। STP के जरिए 3 हिस्सों में धीरे-धीरे निवेश करें। स्मॉल कैप में ग्रोथ की संभावना ज्यादा है। अच्छे स्टॉक्स चुनने का बड़ा अवसर है। लंबी अवधि में बेहतर वेल्थ क्रिएशन है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।