Stock Market Strategy: मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार का हाल बहुत खराब रहा। बाजार में चौतरफा हाहाकार मचा रहा और ये करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1414 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 420 प्वाइंट तक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखी गई। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स का भी हाल बेहाल रहा। सबसे ज्यादा गिरावट IT इंडेक्स में रही। IT इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। ऑटो, PSE इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। तो एनर्जी, फार्मा, मेटल शेयरों में भी बिकवाली हावी रही।