Stock Market Strategy: इजरायल-US के बयान से मार्केट खुश,अब क्या होनी चाहिए बाजार में आपकी निवेश रणनीति?

Stock Market Strategy:अगर कल का लो बचा तो दिन के लो के SL के साथ लॉन्ग ले सकते हैं। इन्वेस्टिंग रणनीति में अभी भी कोई बदलाव नहीं है। मिडकैप और स्मॉलकैप में अब बेशुमार मौके हैं । मगर एक साथ सारा पैसा मत डालिए

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
हमारी बड़ी दिक्कत क्रूड और गैस की कीमत है। जिस दिन युद्ध खत्म होगा हम बड़ी रैली करेंगे। आज इजराइली PM के बयान से मूड सुधर सकता है

Stock Market Strategy: पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रा पर हमले नहीं होने की उम्मीद से बाजार में जोश लौटा है। निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23250 के पार निकला। रिलायंस, SBI, ICICI BANK और L&T जैसे दिग्गजों ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में 800 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। मिडकैप और स्मॉल कैप शानदार तेजी के साथ OUTPERFORM कर रहे हैं। INDIA VIX तीन परसेंट से ज्यादा फिसला।

ग्लोबल बाजारों में भी रिलीफ रैली

सीएनबीसी- आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बताया कि आज बाजार के पास गिरने का कोई कारण नहीं है। आज ब्रेंट $115 से गिरकर $105 तक आ चुका है। ग्लोबल बाजारों में भी रिलीफ रैली दिख रही है। वॉर फ्रंट पर भी कोई बड़ा निगेटिव डेवलपमेंट नहीं है। FIIs की बड़ी बिकवाली लेकिन वो पूरी तरह HDFC बैंक से जुड़ी थी और निफ्टी ने कल सोमवार के निचले स्तर को हल्के मार्जिन से ब्रेक किया। कल की इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद इस हफ्ते हम ज्यादा नहीं गिरे। और हमारी बड़ी दिक्कत क्रूड और गैस की कीमत है। जिस दिन युद्ध खत्म होगा हम बड़ी रैली करेंगे। आज इजराइली PM के बयान से मूड सुधर सकता है। इजराइली PM ने कहा युद्ध जल्दी खत्म होगा। और ये भी कहा कि अब हम गैस फील्ड्स पर और अटैक नहीं करेंगे।

कल का डेटा क्या कहता है?


कल बाजार में एक बड़ा टेक्निकल फैक्टर प्ले आउट हुआ। सामान्य तौर पर DIIs की खरीदारी FIIs की बिकवाली को मैच करती है। और ज्यादातर दिनों में DIIs की खरीदारी FIIs की बिकवाली से ज्यादा रहती है। मार्च में DIIs ने `95,000 Cr की खरीदारी की और FII ने `81,000 करोड़ की बिकवाली की। कल DIIs की खरीदारी FIIs की बिकवाली से करीब `3700 Cr कम थी और कल HDFC बैंक में 8,000 Cr की डिलीवरी उठी है। कल गुड़ी पड़वा की छुट्टी थी और LIC में भी हॉलीडे था। बाजार में एक थ्योरी है कि कल LIC की खरीदारी नहीं थी। DIIs में सामान्य तौर पर LIC सबसे बड़ा हिस्सेदार होता है। ऐसे में कल शायद बाजार को एक मजबूत सपोर्ट नहीं मिला।

तो अब क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए अब खतरा एनर्जी कीमतों से ज्यादा सप्लाई का है। कतर पहले ही कह चुका है कि सप्लाई सामान्य होने में कई साल लगेंगे। ऐसे में युद्ध खत्म होने के बाद भी ऊंची एनर्जी कीमतों का रिस्क रहेगा और इसलिए आज पहले गैपअप में शायद बिकवाली आ जाए। कल हमने 60 के स्प्रेड में पुट स्प्रेड की बात की थी। 22,500, 22,000 Put । पहले गैपअप में बाजार में एग्रेसिव लॉन्ग पोजिशन ना बनाएं। पहला गैपअप फेल होने दें और वहां शॉर्ट की कोशिश करें और कल के लो के आस-पास शॉर्ट्स कवर करें और देखें वो बच रहा है क्या। अगर कल का लो बचा तो दिन के लो के SL के साथ लॉन्ग ले सकते हैं। इन्वेस्टिंग रणनीति में अभी भी कोई बदलाव नहीं है। मिडकैप और स्मॉलकैप में अब बेशुमार मौके हैं । मगर एक साथ सारा पैसा मत डालिए। फोकस करिए उन शेयरों पर जहां एनर्जी प्राइस का असर नहीं और अगर 20% की ग्रोथ वाले शेयर 10-15 PE में मिलें तो लें। यहां से गिरावट 20% लेकिन अपसाइड 100% (5 साल के नजरिए के साथ) ध्यान रहे।

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 775 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार, रिकॉर्ड लो पर रुपया 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।