Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा 8 बार सपोर्ट लेने के बाद आखिरकार दीवार टूट गई। कोई बड़ा सपोर्ट टूटे तो बड़ा रजिस्टेंस बन जाता है। अब 22,800 सपोर्ट का नहीं, रजिस्टेंस का काम करेगा। गिफ्ट निफ्टी अगर सही हुआ तो निफ्टी 22,650 पर खुलेगा। यहां से 21,800-22,000 का रास्ता खुलेगा। पिछले हफ्ते मिडकैप ने शानदार आउटपरफॉर्म किया। लेकिन शुक्रवार को मिडकैप की भी जमकर धुलाई हुई। दिक्कत ये है कि हमारा बाजार अब काफी कमजोर है। कमजोर ग्लोबल संकेतों पर हम खराब रिएक्ट करते हैं। मजबूत ग्लोबल संकेतों पर हम पॉजिटिव रिएक्ट नहीं करते।
अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह पहला रिएक्शन US बाजार की वजह से होगा । अमेरिका में महंगाई घट नहीं रही और ग्रोथ भी धीमी पड़ रही है। यह गठजोड़ शेयर बाजार के लिए बहुत खराब होता है। दूसरा संकेत RBI का एक और लिक्विडिटी बूस्टर। दिक्कत यह है कि बाजार ने अब तक RBI के किसी कदम पर रिएक्ट नहीं किया। कल सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है।गुरुवार को निफ्टी और शेयरों की एक्सपायरी है। ये हफ्ता छोटा है, बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है।
आखिर हम अकेले क्यों पिट रहे हैं ?
FIIs भारत में जमकर बेच रहे हैं, लेकिन ये पैसा चीन और ब्राजील के बाजार में जा रहा है। एक बात साफ है, ऐसा नहीं है कि सारे एमर्जिंग मार्केट नीचे हैं। सिर्फ दो महीने में चीन और ब्राजील ने शानदार रिटर्न दिए । भारत का बाजार काफी महंगा है, लेकिन वो हमेशा महंगा रहा है। इस बार फर्क अर्निंग ग्रोथ का है। किसी भी बाजार को मजबूत अर्निंग ग्रोथ पर ही प्रीमियम मिलेगा। जैसा अब HDFC बैंक को प्रीमियम मिलना बंद हो गया है। जब तक अर्निंग नहीं लौटेगी, बाजार दिक्कत में रहेगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 22,610-22,670 (पुट राइटर्स जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 22,400-22,500 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पहला रजिस्टेंस 22,750-22,800 (पिछला सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22,900-23,000 (कॉल ऑप्शन जोन) पर है। 150 अंकों के गैपडाउन के बाद शॉर्ट नहीं कर सकते। शॉर्ट करने के लिए इंट्राडे पुलबैक का इंतजार करें। शॉर्ट करने का बेस्ट जोन 22,700-22,750, पर है इसके लिए 22,800 का स्टॉपलॉस लगाए। निफ्टी 22,800 के ऊपर निकले तभी लॉन्ग करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में अब 20 महीने का मूविंग एवरेज 48,450 टेस्ट होने का खतरा है। अगर 48,450 टूटा तो 47,500 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं है। रजिस्टेंस जोन 49,000 और 49,500 पर है। निफ्टी बैंक किसी ट्रेंड का सम्मान नहीं कर रहा है। निफ्टी बैंक में किसी भी तरफ फंसने से बचें। उस volatility में निफ्टी बैंक को ट्रेड नहीं करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।