Stock Market Strategy : मार्च का महीना रहा बहुत दर्दनाक, अनुज सिंघल से जानिए आगे के लिए क्या हो स्ट्रैटेजी

Stock Market Strategy : अमेरिका-ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी हैं। हालांकि विरोधाभासी रिपोर्ट/बयान आने जारी हैं। क्रूड की कीमतों में गिरावट रही, डॉलर और यील्ड भी नरम हुई है। कल अमेरिकी बाजार में मई 2025 के बाद सबसे अच्छा इंट्राडे सेशन देखने को मिला

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market Strategy : आज बैंक निफ्टी में 1500-2000 अंकों की बड़ी रैली संभव है। अगर रैली टिकी तो बैंक निफ्टी ही लीड करेगा

Stock Market Strategy : आज से नई सीरीज, नया महीना और नया वित्त वर्ष शुरू हुआ है। बाजार के लिए मार्च का महीना सबसे दर्दनाक महीनों में से एक रहा है। हमारे बाजारों ने ऐसे महीने पहले भी देखे थे। लेकिन कोविड के बाद वाले निवेशकों ने शायद पहली बार ऐसा देखा है। मार्च में निफ्टी 11.5% और बैंक निफ्टी 17% गिरा है। ऐसे में उम्मीद रहेगी कि आज बाजारों की एक नई शुरुआत हो।

रोलओवर और OI

अप्रैल में निफ्टी रोलओवर 77.7% (3 महीने का औसत 70.4%) रहा है। निफ्टी का OI 2.09 करोड़ शेयर (औसत 1.45 करोड़ शेयर) रहा है। FIIs की रिकॉर्ट शॉर्ट पोजिशन के साथ नई सीरीज की शुरुआत हुई है। FIIs के सीरीज की शुरुआत में 2.64 लाख नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट हैं।


अमेरिकी बाजारों में तेजी क्यों?

अमेरिका-ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी हैं। हालांकि विरोधाभासी रिपोर्ट/बयान आने जारी हैं। क्रूड की कीमतों में गिरावट रही, डॉलर और यील्ड भी नरम हुई है। कल अमेरिकी बाजार में मई 2025 के बाद सबसे अच्छा इंट्राडे सेशन देखने को मिला।

क्या कह रही हैं रिपोर्ट?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की ओर से अपुष्ट बयान कि गारंटी मिलने पर युद्ध रोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनके भाषण या X पर ईरान के राष्ट्रपति का इस बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। मार्च में भी शर्तों के साथ इसी तरह के बयान सामने आए थे। ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉमूर्ज बंद भी रहे तो वो युद्ध बंद करने के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने ट्रंप के हवाले से कहा कि ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा।

अल जजीरा से ईरान के विदेश मंत्री अराघची

अल जजीरा से ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि अमेरिका की बातों पर भरोसा नहीं है। बातचीत का अनुभव खराब ही रहा है। ट्रंप के 15-पॉइंट प्लान का जवाब नहीं दिया गया है। स्टीव विटकॉफ के मैसेज मिले हैं। बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि सीजफायर नहीं, जंग पूरी तरह खत्म होनी चाहिए। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज दोस्तों के लिए खुला है, दुश्मनों के लिए नहीं।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा है कि US सेना 2–3 हफ्तों में ईरान से निकल सकती है। इस दौरान ईरान के पास डील साइन करने का मौका है। अमेरिका बिना डील के भी जंग खत्म कर सकता है। ईरान में रिजीम बदलने का लक्ष्य कभी नहीं था। ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकना लक्ष्य था। अमेरिकी हमलों में ईरान में सब कुछ तबाह हो गया है।

Trading strategy : बाजार में आई चौतरफा खरीदारी, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

लड़ाई खत्म होने पर कितना भरोसा करें?

एक बात तय है, ट्रंप अब चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो। क्योंकि अब अमेरिका में एनर्जी के भाव बड़ा निगेटिव है। अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी बॉन्ड बाजार मंदी का अनुमान लगा रहा है। ऐसे में ट्रंप चाहते हैं कि लड़ाई खत्म हो। दिक्कत ये है कि ईरान ये नहीं दिखाना चाहता कि अमेरिका जीत गया। ऐसे में दोबारा कुछ बड़ा होने का रिस्क हमेशा रहेगा।

बाजार : अब क्या हो रणनीति?

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि सोमवार को हमने छोटी अवधि वाले शॉर्ट निपटाने का नजरिया लिया था। लेकिन अगर 24,800 से शॉर्ट थे तो बने रहने का नजरिया था। आज अगर पहला गैप-अप फेल हो तो एक बार शॉर्ट्स कवर करें। आज की क्लोजिंग तक साफ हो जाएगा कि दोबारा शॉर्ट करना है या लॉन्ग। बैंक्स और NBFCs में बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। अगर ये रैली फेल हुई तो भी शायद एक बार के लिए बड़ी रैली हो।

ओवरसोल्ड लेवल से एक बार निफ्टी 23,100-23,500 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी भी एक बार के लिए 52,200-52,500 तक जा सकता है और वहां पर शायद ये रैली दोबारा फेल हो सकती है। ध्यान रहे ब्रेंट अभी भी $100 के ऊपर ही है। कमर्शियल LPG और ATF के दाम में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। राज्यों के चुनावों के बाद शायद पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ें। रुपया लगातार कमजोर है और 95 के भी पार निकला है। इतना बड़ा RBI का बजूका भी कोई काम नहीं कर पाया। FIIs की बड़ी वाली बिकवाली भी शायद चलती रहे। ऐसे में हमारे बाजार में फंडामेंटल तेजी मुश्किल है।

निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

आज सबसे पहले 22700-22800 पर नजर रखेंगे। पहली रैली शायद यहां पर फेल होने का रिस्क हो। लेकिन अगर डे हाई पार हुआ तो बड़ी रैली संभव है। फिर ये रैली शायद 23200-23500 तक जा सकती है। पहली रैली फेल होने दें और उसके बाद ही लॉन्ग की कोशिश करें। किसी भी लॉन्ग पोजीशन में 22,300 का स्टॉप लॉस रखें। अगर आज रेड में बंद हुए तो बड़ी गिरावट का खतरा है।

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

आज बैंक निफ्टी में 1500-2000 अंकों की बड़ी रैली संभव है। अगर रैली टिकी तो बैंक निफ्टी ही लीड करेगा। बस दिक्कत ये है कि कहां लॉन्ग जाएं और कहां स्टॉपलॉस रखें? क्योंकि यहां भी रैली फेल होने का रिस्क रहेगा। कोई भी बड़ा ट्रेड बाजार का ट्रेंड साफ होने पर ही लें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।