Stock Market Strategy : आज से नई सीरीज, नया महीना और नया वित्त वर्ष शुरू हुआ है। बाजार के लिए मार्च का महीना सबसे दर्दनाक महीनों में से एक रहा है। हमारे बाजारों ने ऐसे महीने पहले भी देखे थे। लेकिन कोविड के बाद वाले निवेशकों ने शायद पहली बार ऐसा देखा है। मार्च में निफ्टी 11.5% और बैंक निफ्टी 17% गिरा है। ऐसे में उम्मीद रहेगी कि आज बाजारों की एक नई शुरुआत हो।
