Technical View: Nifty 25 जून के बाद पहली बार 23600 से नीचे फिसला, अब किस लेवल पर है सपोर्ट-रेजिस्टेंस?

Nifty में सबसे ज्यादा गिरावट हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील, M&M, आयशर मोटर्स में रही, जबकि एनटीपीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, HUL और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ बंद हुए। सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जिनमें ऑटो, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया में 2-3 फीसदी की गिरावट रही

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 6:12 PM
Story continues below Advertisement
Technical View Nifty: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Nifty Technical View: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 13 नवंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ है। आज यह इंडेक्स 25 जून के बाद पहली बार 23600 से नीचे फिसल गया। सभी सेक्टर्स में बिकवाली के चलते इंट्राडे में निफ्टी 50 अपने 200-डे मूविंग एवरेज से नीचे आ गया। ग्लोबल संकेतों, तिमाही नतीजों में कमजोरी और बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच इंडेक्स में आज गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1.3 फीसदी गिरकर 77690 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में 1.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 23559 पर बंद हुआ।

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील, M&M, आयशर मोटर्स में रही, जबकि एनटीपीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, HUL और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ बंद हुए। सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जिनमें ऑटो, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया में 2-3 फीसदी की गिरावट रही, जबकि एनर्जी और फार्मा में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.6 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई।


एक्सपर्ट्स से जानिए Nifty के लिए सपोर्ट-रेजिस्टेंस

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, "प्रमुख प्लेयर्स द्वारा की गई जोरदार बिकवाली के कारण इंडेक्स में तेजी से गिरावट आई है। निफ्टी 23800 के सपोर्ट लेवल को तोड़ते हुए अपने 200DMA की ओर गिर गया है। इमिडिएट सपोर्ट अब 23500 पर है, और इस स्तर से नीचे गिरने पर 23300-23200 की ओर और करेक्शन हो सकता है। ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 23750 पर है।"

Bank Nifty पर ये है एक्सपर्ट्स की राय

बैंक निफ्टी इंडेक्स भी आज गिरावट के साथ खुला और बिकवाली ने इंडेक्स को 50,000 से नीचे ला दिया। इंडेक्स ने दिन के निचले स्तर 49,904.40 को छू लिया। अंत में यह 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 50,088.35 पर बंद हुआ। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया ने कहा, "बैंक निफ्टी में गिरावट देखी गई है और अब यह 49700 की ओर बढ़ रहा है, जो 200 डे का मूविंग एवरेज है। ऊपर की ओर, 50800 - 50900 शॉर्ट टर्म के लिए इमिडिएट हर्डल जोन के रूप में कार्य करेगा।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।