Get App

Stock Market: बाजार का बड़ा ट्रेंड अब भी पॉजिटिव, बस एक और धक्के की जरुरत- अनुज सिंघल

बैंक निफ्टी में दोबारा एंट्री का सबसे अच्छा जोन 59,150-59,300 पर है। बैंक निफ्टी में अब 58,750 का नया बेस है। पॉलिसी में अगर रेट कट या dovish pause आया तो नया high लगेगा। अगर 2026 का नजरिया है तो 70,000 भी संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:42 AM
Stock Market: बाजार का बड़ा ट्रेंड अब भी पॉजिटिव, बस एक और धक्के की जरुरत- अनुज सिंघल
ग्लोबल बाजारों को देखकर एक कम्फर्ट मिल रहा है। US बाजार गिरे, क्रिप्टो गिरा लेकिन एशिया ऊपर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

निफ्टी अब भी क्लोजिंग बेसिस पर ऑल-टाइम हाई पार नहीं कर पा रहा है। बस एक बार 26,250-26,300 के ऊपर क्लोजिंग होने की जरूरत है। कल हमारी चर्चा हुई थी कि आज मुनाफावसूली का बढ़िया दिन है। डे ट्रेडर्स के लिए कल हमने शॉर्ट का भी नजरिया बनाया था। जितना स्क्रीन बता रही थी उतनी FII बिकवाली नहीं हुई। रुपये की रिकॉर्ड गिरावट से डरने की जरूरत नहीं है। बाजार का बड़ा ट्रेंड अब भी पॉजिटिव ही है। निफ्टी का 10 DEMA है 26,075 और 20 DEMA है 25,950। 26,050-26,100 तक की हर गिरावट में नई एंट्री करें और 25,900 का एक नया और टाइट SL अब सिस्टम में रखें।

बाजार: आज के संकेत

ग्लोबल बाजारों को देखकर एक कम्फर्ट मिल रहा है। US बाजार गिरे, क्रिप्टो गिरा लेकिन एशिया ऊपर है। कहीं ना कहीं समझ बन रही है कि 2026 एशिया का होगा और भारत के मैक्रो पूरे एशिया में सबसे मजबूत हैं। अगर आप 2026 का नजरिया रखते हैं तो Nifty 30,000 बिल्कुल संभव है। इसलिए इंट्राडे या 1-2 हफ्ते की गिरावट को नजरअंदाज करें। हीरो मोटो के फिर से धमाकेदार बिक्री आंकड़े आए। कल TVS मोटर ने भी पेश किए थे शानदार बिक्री आंकड़े ये बात साफ है कि GST कटौती का असर दिख रहा है। इस हफ्ते RBI की पॉलिसी भी आने वाली है। पिछले हफ्ते तक तो हर कोई रेट कट मानकर चल रहा था। GDP आंकड़ों से रेट कट की उम्मीद काफी कम हो गई है, लेकिन अब अगर रेट कट नहीं भी हुआ तो बाजार ज्यादा नहीं गिरेगा और अगर सरप्राइज रेट कट आ गया तो बाजार तेज दौड़ेगा। बस एक बात– आज है निफ्टी की वीकली ऑप्शंस एक्सपायरी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें