Get App

Market This Week: इस हफ्ते पश्चिम एशिया के हालात, Q4 नतीजों, कच्चे तेल की चाल समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगा बाजार का मूड

Market This Week: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर स्थिति सबसे अहम फैक्टर है। अगर तेल की कीमतों में स्थिरता या गिरावट आती है तो इससे आर्थिक चिंताओं में कमी आ सकती है। नए सप्ताह में 208 कंपनियां जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 4:24 PM
Market This Week: इस हफ्ते पश्चिम एशिया के हालात, Q4 नतीजों, कच्चे तेल की चाल समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगा बाजार का मूड
विदेशी निवेशकों की गतिविधि पर भी बाजार की नजर रहेगी।

24 अप्रैल को खत्म हुए पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स ने कुल 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट देखी। वहीं निफ्टी 455.6 अंक या 1.87 प्रतिशत नीचे आया। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट झेलते हुए बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स लगभग 1000 अंकों की गिरावट के साथ 76,664.21 पर और निफ्टी 275.10 अंकों की गिरावट के साथ 23,897.95 पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत पर अनिश्चितता, कच्चा तेल फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल जाने, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तनाव बढ़ने, विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयरों में लगातार बिकवाली, रुपये में जारी गिरावट और वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों में देखने को मिला। अब 27 अप्रैल से शुरू सप्ताह में बाजार की चाल किन फैक्टर्स के आधार पर तय होगी, आइए जानते हैं...

पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर स्थिति सबसे अहम फैक्टर है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करने और अमेरिका के साथ युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए ईरान की मांगों की लिस्ट साझा करने के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए। इससे ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। पहले खबर आई थी कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी मीटिंग की योजना नहीं है। ईरान का पक्ष पाकिस्तानी अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें