Market Outlook: इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार का मूड; कच्चे तेल की कीमत, महंगाई के आंकड़ों, पश्चिम एशिया के हालात समेत इन फैक्टर्स से होगा तय

Market Outlook: नए शुरू हो रहे सप्ताह में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत फोर्ज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स सहित 2050 से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। भारत में 12 अगस्त को जुलाई महीने के लिए खुदरा महंगाई और 14 अगस्त को थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 3:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 187.05 अंक या 0.76 प्रतिशत मजबूत हुआ।

10 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में देश के शेयर बाजारों की दिशा कच्चे तेल की कीमत, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और इस सप्ताह जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों जैसे अहम फैक्टर्स से तय होगी। एनालिस्ट्स का मानना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रम, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां और घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की चाल को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा का कहना है कि घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर जुलाई की खुदरा महंगाई, थोक महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार के नए आंकड़ों पर रहेगी। कंपनियों के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजों का दौर भी गति पकड़ेगा। वैश्विक स्तर पर बाजार की नजर महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि अमेरिका के जुलाई महीने के महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतें भी भारतीय बाजार के लिए प्रमुख कारक बनी रहेंगी।


नए सप्ताह में कितनी कंपनियों के तिमाही नतीजे

नए शुरू हो रहे सप्ताह में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत फोर्ज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स सहित 2050 से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। विदेशी निवेशकों की बात करें तो उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 12,921 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। अब देखना यह है कि उनका यह पॉजिटिव रुख नए सप्ताह में भी कायम रहता है या नहीं। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 187.05 अंक या 0.76 प्रतिशत मजबूत हुआ।

FPI की खरीद जारी, अगस्त के पहले हफ्ते में भारतीय शेयरों में लगाए ₹12921 करोड़

12 अगस्त को खुदरा महंगाई और 14 अगस्त को थोक महंगाई के आंकड़े

भारत में 12 अगस्त को जुलाई महीने के लिए खुदरा महंगाई और 14 अगस्त को थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। जून महीने में देश में थोक महंगाई बढ़कर 9.87 प्रतिशत हो गई। वहीं खुदरा महंगाई जून में बढ़कर 4.38 प्रतिशत हो गई। अमेरिका में भी जुलाई के खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 अगस्त को सामने आएंगे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।