Stock Market today : आज बुल्स को तेल की कीमतों में नरमी से सहारा मिलने की संभावना है। ऐसे में शॉर्ट कवरिंग आने वाले सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 को और ऊपर ले जा सकती है। हालांकि,इस तेज़ी के टिकाऊ रहने पर संदेह है। इसकी वजह यह है कि तकनीकी इंडाकेटर अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में मज़बूती से बने हुए हैं और वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX का स्तर भी ऊंचा बना हुआ है (भले ही पिछले सत्र में इसमें कुछ नरमी आई हो)।
पिछले सत्र में कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत घटीं,लेकिन मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच वे अभी भी $100 प्रति बैरल के करीब बनी हुई हैं। अगर इसकी कीमतों में और तेज़ी आती है तो Nifty को 23,500–23,700 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जिसके बाद अगला रेजिस्टेंस 24,000 पर होगा। लेकिन 'सेल-ऑन-रैली' के रवैये के कारण यह बढ़त ज़्यादा समय तक टिकने वाली नहीं लग सकती है। इस बीच,23,000–22,950 के दायरे में निफ्टी को सपोर्ट मिल सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि Bank Nifty के 55,000–55,300 के स्तरों को छूने की संभावना है,जबकि 54,000–53,700 का स्तर इसके लिए सहारे का काम कर सकता है।
अब क्या हो कमाई की रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23497-23541 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23623-23686/23721 पर है। इसके लिए पहला बेस 23281-23333 पर और बड़ा बेस 23131/23167-23219 पर है। कल 23330 के नीचे शॉर्ट ट्रेड मिला,फिर 23330 पार करने के बाद 23500 हासिल हुआ। FIIs की कैश में भारी बिकवाली हुई। इंडेक्स शॉर्ट में कवरिंग भी देखने को मिली। नेट शॉर्ट घटकर 2.48 लाख पर आ गए। शुक्रवार से ही 23000 पर पुट राइटर्स एक्टिव हैं और फिए एक्सपायरी-1 फैक्टर काम किया।
23000 पर भारी पुट प्लेसमेंट हैं। फिर 23200-23400 पर पुट और 23500 पर भारी कॉल राइटर्स हैं। 23500/600/700 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। फिर से तेजी के लिए यहां से फोर्स मिल सकता है। एक्सपारी के मद्देनजर कई संभावनाएं हैं। शॉर्ट कवरिंग,रेंज बाउंड और गिरावट तीनों संभव हैं। रजिस्टेंस-1 पार नहीं किया और बेस-1 की ओर फिसला,तो रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज संभव है।
अगर किसी स्थिति में बेस-1 टूटा तो फिर से गिरावट गहराएगी और नीचे बेस-2 दिख सकता है। पूरी तरह से शॉर्ट कवरिंग,खरीदारी और तेजी का मोमेंटम सिर्फ रजिस्टेंस-1 के ऊपर संभव है। 24541 के ऊपर निफ्टी रजिस्टेंस-2 (23623-23686/23721) के जोन की ओर जा सकता है।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54631-54753 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55056-55283/55378 पर है। इसके लिए पहला बेस- 53831-54017 पर और बड़ा बेस 53223-53489 पर है। कल शुरू में 54200 के नीचे शॉर्ट ट्रेड मिला,फिर 54200 पार करने के बाद रजिस्टेंस-1 की ओर स्विंग मिला। यहां एक्सपायरी कम्पल्शन नहीं है। फिलहाल कोई निर्धारित ऑप्शन रेंज नहीं,लेकिन रजिस्टेंस-1 अहम है। अगर रजिस्टेंस-1 पार किया और इसके ऊपर टिका तो रजिस्टेंस-2 का जोन टेस्ट कर सकता है।
रजिस्टेंस-1 पार करने/हासिल करने में असफल रहा तो बेस-2 के लिए शॉर्ट का मौका मिलेगा,फिर बेस-2 संभव है और फिर से इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि बेस-2 से एक बार फिर पुलबैक मिलेगा। इसलिए सावधान रहें और नजर रखें,कल के पुलबैक में पुट राइटर्स फिर से वापस आ गए हैं। इसलिए कॉल-पुट राइटर्स के जोन का सम्मान किया जाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।