Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : 16 मार्च को,विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 9365 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12593 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
Stock Market : गिफ्ट निफ्टी 115 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी लेकर 23,495 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई में 0.31 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 1.24 फीसदी की तेजी है
Market news : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 80 अंक की तेजी है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती दिख रही है। कल अमेरिकी बाजारों में उछाल दिखा था। नैस्डैक सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी चढ़ा था। डाओ जोंस और S&P भी करीब एक परसेंट ऊपर बंद हुए थे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
ब्रेंट $100 के ऊपर कायम
अमेरिका और ईरान जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से टैंकरों के सुरक्षित गुजरने की खबरों के बाद भी कच्चे तेल में उबाल आया है। ब्रेंट $100 के ऊपर कायम है। हालांकि फेड से दरों में कटौती की उम्मीद घटने से सोना 1 महीने की निचले स्तरों के करीब कारोबार कर रहा है।
FIIs की बिकवाली
16 मार्च को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 9,365 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 12,593 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होर्मुज की घेराबंदी में अकेले पड़े ट्रंप
अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि हमें आत्मरक्षा का पूरा हक है। उधर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साझा मिलिट्री ऑपरेशन के ट्रंप की अपील को कई यूरोपीय देशों ने ठुकरा दिया है। उधर,युद्ध के बीच UAE ने अपना एयरस्पेस अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
रिलायंस ने सैमसंग C&T से किया करार
Reliance ने सैमसंग C&T के साथ बाइंडिंग लॉन्ग-टर्म सप्लाई एंड परचेज एग्रीमेंट किया है। दोनों कंपनियों के बीच 15 साल तक ग्रीन अमोनिया की सप्लाई के लिए 300 करोड़ डॉलर का करार हुआ है।
टाटा मोटर्स CV की गाड़ियां होंगी महंगी
टाटा मोटर्स CV की गाड़ियां महंगी होंगी। हाई इनपुट कॉस्ट के चलते कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 1.5 परसेंट तक बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT Nifty बढ़त के साथ 23,521.50 के ऊपर कारोबार कर रहा है। यह भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए एक मजबूत शुरुआत का संकेत है।
एशियाई बाजार
होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक टैंकरों के गुजरने की उम्मीद से वॉल स्ट्रीट पर बाजार में तेजी आई और एशियाई शेयर बाजारों के खुलने के साथ ही उनमें भी उछाल देखा गया। गिफ्ट निफ्टी 115 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी लेकर 23,495 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई में 0.31 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 1.24 फीसदी की तेजी है। हैंगसेंग भी 0.98 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। ताइवान के बाजार में 1.73 फीसदी की और कोस्पी में 2.59 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। शांघाई कंपोजिट भी 0.12 फीसदी की तेजी दिखा रहा है।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को वॉल स्ट्रीट में ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली,जिसकी मुख्य वजह AI से जुड़े शेयरों में हुई बढ़त थी। मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स के शेयरों में भी उछाल आया। ऐसी खबरें थीं कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। S&P 500 इंडेक्स 1.01% की बढ़त के साथ 6,699.38 अंकों पर बंद हुआ। यह एक महीने से भी ज़्यादा समय में इसकी सबसे बड़ी एक-दिनी बढ़त थी। Nasdaq इंडेक्स 1.22% की बढ़त के साथ 22,374.18 अंकों पर बंद हुआ। जबकि डाओ जोन्स 0.83% बढ़कर 46,946.41 अंकों पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स
सोमवार को तेल की कीमतों में आई गिरावट ने महंगाई से जुड़ी चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया। इसके चलते एक महीने से भी ज़्यादा समय में अपनी सबसे बड़ी गिरावट के बाद डॉलर स्थिर बना रहा। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.925 के लेवल पर है।
US बॉन्ड यील्ड
US ट्रेजरी की 10-वर्षीय यील्ड 1 बेसिस प्वाइंट से ज़्यादा बढ़कर 4.23% हो गई,जबकि 2-वर्षीय US ट्रेजरी में मामूली बढ़त के साथ यह 3.67% पर पहुंच गई।
एशियाई करेंसी
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राएं मिश्रित रुख के साथ ट्रेड कर रही थीं। इनमें थाई बहत में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी गई,जबकि चीनी रेनमिनबी,फिलीपीन पेसो और ताइवान डॉलर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।