Stock Market today : आज बुल्स को तेल की कीमतों में नरमी से सहारा मिलने की संभावना है। ऐसे में शॉर्ट कवरिंग आने वाले सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 को और ऊपर ले जा सकती है। हालांकि,इस तेज़ी के टिकाऊ रहने पर संदेह है। इसकी वजह यह है कि तकनीकी इंडाकेटर अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में मज़बूती से बने हुए हैं और वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX का स्तर भी ऊंचा बना हुआ है (भले ही पिछले सत्र में इसमें कुछ नरमी आई हो)।
