Stock Market today: बाजार की पूरी चाल अब कच्चे तेल पर निर्भर,अगर निफ्टी 23800 के नीचे गया तो फिर रेंज में फंसने का डर

Stock Market today:अनुज सिंघल ने कहा कि अगर US-ईरान बातचीत फेल हुई तो फिर गिरावट का खतरा है। हमारी दिक्कत ये है कि हम अपने संकेतों से नहीं चल रहे हैं और हमारी पूरी चाल अब कच्चे तेल के ऊपर निर्भर है। कच्चा तेल और डॉलर-रुपया सबसे बड़े समीकरण बन चुके हैं

अपडेटेड May 27, 2026 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market Today: अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 54,500-54,600 पर है। इसके नीचे फिसले तो 54,000 का रिस्क रहेगा

Stock Market today : परसों के ब्रेकआउट के बाद कल बाजार में कंसोलिडेशन हुआ। मगर आखिरी घंटा खराब था और क्लोजिंग भी खराब रही। ऐसे में आज का सेशन बाजार के लिए अहम है। कल छुट्टी है,इसलिए आज BSE की मंथली एक्सपायरी भी है। ऐसे में बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि हम 2 हफ्तों तक 23,300-23,850 की रेंज में रहे थे। आज निफ्टी का 23,800 के ऊपर क्लोजिंग जरूरी है। अगर 23,800 के नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फंसने का रिस्क है। बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत है और कल पूरे दिन ठीक-ठाक रहा। 1200 अंक की रैली के बाद 200 अंक गिरना बड़ी बात नहीं है। 54,600 के जब तक ऊपर हैं,तब तक ठीक है। मगर इसके नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फंसने का रिस्क है।

बाजार: जून सीरीज की शुरुआत

मई सीरीज लगभग फ्लैट रही,निफ्टी में 0.3% की गिरावट आई। जून सीरीज बड़े मूव्स के लिए जानी जाती है। निफ्टी का मई-जून रोलओवर 3 महीने के औसत से थोड़ा ऊपर रहा है। पिछली कुछ जून सीरीज पर नजर डालें तो 2022 में इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 2023 में 4 फीसदी, 2024 में 6.8 फीसदी और 2025 में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। ईरान-US डील, 5 जून को आने वाली RBI पॉलिसी,FII एक्शन और मानसून अपडेट जून सीरीज के लिए अहम ट्रिगर्स का काम करेंगे। जून सीरीज के पिछले 10 सालों के प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी ने 60% जून सीरीज में पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस सीरीज में 10 साल में निफ्टी ने औसतन 1.6% मुनाफा दिया है। इस जून सीरीज में निफ्टी फ्यूचर्स रोलओवर की बात करें तो पिछली 3 सीरीज के 72% के मुकाबले 70% रोलओवर देखने को मिला है।


US-ईरान वॉर के अपडेट पर बाजार की नजर

शांति वार्ता पर सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक कोई बड़ा या ठोस अपडेट नहीं आया है। अमेरिका के मार्को रुबियो ने कहा है किसी भी समझौते को अंतिम रूप देने में वक्त लगेगा। वहीं, US सेंट्रल कमांड ने कहा है कि हॉर्मूज में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा नहीं दे रहे हैं। प्रोजेक्ट फ्रीडम दोबारा शुरू नहीं हुआ है। ईरान की समझौते से पहले एसेट डी-फ्रीज की मांग है। समझौते से पहले कम के कम आधे एसेट डी-फ्रीज की मांग है। अमेरिका ने ईरान के $24 बिलियन के एसेट फ्रीज किए हैं। इस बीच IRGC का दावा है कि उसने F-35 लड़ाकू विमान पर फायरिंग की है। अमेरिकी ड्रोन पर भी IRGC ने फायरिंग की है। अमेरिका ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रंप के वॉर कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है।

मार्केट के लिए ग्लोबल संकेत

ब्रेंट 99 डॉलर के करीब दिख रहा है। डॉलर इंडेक्स $99 के पार कारोबार कर रहा है। चीन के आउटपुट घटाने के डर से एल्युमिनियम कीमतें 4 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। US 10 ईयर बॉन्ड की यील्ड 4.5% के करीब दिख रही है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि अगर US-ईरान बातचीत फेल हुई तो फिर गिरावट का खतरा है। हमारी दिक्कत ये है कि हम अपने संकेतों से नहीं चल रहे हैं और हमारी पूरी चाल अब कच्चे तेल के ऊपर निर्भर है। कच्चा तेल और डॉलर-रुपया सबसे बड़े समीकरण बन चुके हैं। बाजार में बड़ी रैली तब तक नहीं होगी जब तक कच्चा तेल $90 के नीचे न आए। इसीलिए इंडेक्स में अभी आपको बड़ी वाली पोजिशनल ट्रेड नहीं मिलेगी। हां,आपको 300-400 अंक का स्विंग जरूर मिल सकता है। इसलिए इंडेक्स से बेहतर अभी भी स्टॉक स्पेसिफिक मौके हैं। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में SIP की रणनीति अब भी कायम है।

मिडकैप IT इस समय एक बढ़िया सेक्टर हो सकता है। लार्जकैप IT में दिक्कत है,मगर मिडकैप IT में मौके हैं। लगातार Coforge, OFSS जैसे शेयरों ने शानदार आउटपरफॉर्म किया है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट शेयर अभी भी सबसे बढ़िया प्लेस्ड हैं। आज थोड़ा फोकस एल्युमिनियम शेयरों की तरफ हो सकता है। इसके अलावा अदाणी ग्रुप शेयरों में जबरदस्त मोमेंटम है। पिछले 15 दिनों से हमने अदाणी ग्रुप शेयरों में पॉजिटिव नजरिया लिया था। अदाणी शेयरों में टाइमिंग न करें और थोड़ा होल्ड करें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 23,750-23,800 (10 और 20 DEMA) पर है। इसके नीचे निफ्टी 23,500 तक भी जा सकता है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,900-23,950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,150 पर है। खरीदारी सिर्फ तभी करें जब निफ्टी 23,750-23,800 होल्ड करे, SL 23,650 पर रखें। बिकवाली तभी करें जब निफ्टी 23,850-23,900 को रिजेक्ट करे। इसके लिए SL 23,950 पर सेट करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 54,500-54,600 पर है। इसके नीचे फिसले तो 54,000 का रिस्क रहेगा। वहीं, इसके लिए पहला रजिस्टेंस 55,000-55,200

पर और बड़ा रजिस्टेंस 55,300-55,500 पर है। खरीदारी सिर्फ तभी करें अगर इंडेक्स 54,500-54,600 को होल्ड करे, सख्त SL-54,350 पर रखें। अगर 54,900-55,000 रिजेक्ट हो तो 55,200 के SL के साथ बिकवाली करें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।