Get App

Stock Market today: बाजार की पूरी चाल अब कच्चे तेल पर निर्भर,अगर निफ्टी 23800 के नीचे गया तो फिर रेंज में फंसने का डर

Stock Market today:अनुज सिंघल ने कहा कि अगर US-ईरान बातचीत फेल हुई तो फिर गिरावट का खतरा है। हमारी दिक्कत ये है कि हम अपने संकेतों से नहीं चल रहे हैं और हमारी पूरी चाल अब कच्चे तेल के ऊपर निर्भर है। कच्चा तेल और डॉलर-रुपया सबसे बड़े समीकरण बन चुके हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 27, 2026 पर 10:03 AM
Stock Market today: बाजार की पूरी चाल अब कच्चे तेल पर निर्भर,अगर निफ्टी 23800 के नीचे गया तो फिर रेंज में फंसने का डर
Stock Market Today: अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम सपोर्ट 54,500-54,600 पर है। इसके नीचे फिसले तो 54,000 का रिस्क रहेगा

Stock Market today : परसों के ब्रेकआउट के बाद कल बाजार में कंसोलिडेशन हुआ। मगर आखिरी घंटा खराब था और क्लोजिंग भी खराब रही। ऐसे में आज का सेशन बाजार के लिए अहम है। कल छुट्टी है,इसलिए आज BSE की मंथली एक्सपायरी भी है। ऐसे में बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि हम 2 हफ्तों तक 23,300-23,850 की रेंज में रहे थे। आज निफ्टी का 23,800 के ऊपर क्लोजिंग जरूरी है। अगर 23,800 के नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फंसने का रिस्क है। बैंक निफ्टी अभी भी मजबूत है और कल पूरे दिन ठीक-ठाक रहा। 1200 अंक की रैली के बाद 200 अंक गिरना बड़ी बात नहीं है। 54,600 के जब तक ऊपर हैं,तब तक ठीक है। मगर इसके नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फंसने का रिस्क है।

बाजार: जून सीरीज की शुरुआत

मई सीरीज लगभग फ्लैट रही,निफ्टी में 0.3% की गिरावट आई। जून सीरीज बड़े मूव्स के लिए जानी जाती है। निफ्टी का मई-जून रोलओवर 3 महीने के औसत से थोड़ा ऊपर रहा है। पिछली कुछ जून सीरीज पर नजर डालें तो 2022 में इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 2023 में 4 फीसदी, 2024 में 6.8 फीसदी और 2025 में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। ईरान-US डील, 5 जून को आने वाली RBI पॉलिसी,FII एक्शन और मानसून अपडेट जून सीरीज के लिए अहम ट्रिगर्स का काम करेंगे। जून सीरीज के पिछले 10 सालों के प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी ने 60% जून सीरीज में पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस सीरीज में 10 साल में निफ्टी ने औसतन 1.6% मुनाफा दिया है। इस जून सीरीज में निफ्टी फ्यूचर्स रोलओवर की बात करें तो पिछली 3 सीरीज के 72% के मुकाबले 70% रोलओवर देखने को मिला है।

US-ईरान वॉर के अपडेट पर बाजार की नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें