Monsoon Session of Parliament : संसद के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत
संसद के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई है। सरकार का फोकस जहां ज्यादा से ज्यादा बिल पास करने को लेकर है,वहीं विपक्ष NEET-UG पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी और सोनम वांगचुक के अनशन समेत कई मुद्दों पर सरकार को लगातार घेर रही है।
संसद का मानसून सत्र में सरकार की 7 अहम बिल पास कराने की तैयारी है। लोकसभा में SC में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया जा सकता है। विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा,राज्यसभा दो बार स्थगित हो चुकी है। विपक्ष का फोकस पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर है। सरकार का इस सत्र में कुल 7 नए विधेयक पेश करने का प्रस्ताव है। आज राज्यसभा में राष्ट्रगान के अपमान से जुड़ा संशोधन बिल पेश हो सकता है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों में लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं
संसद में कुछ अहम बिल पेश होंगे। इसमें विदेशी चंदा (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026, उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026,जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं।