Stock Market today : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ़्टी की चाल सपाट,जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Stock Market today : सोमवार की सुबह के सत्र में BSE Sensex और NSE Nifty भले ही लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार का रुख सतर्क बना हुआ है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
Market Cues : सीएनबीसी -आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि अब लेवल को थोड़ा अलग तरह से देखने की जरूरत है। अब 60 मिनट और डेली चार्ट की अहमियत काफी कम हो गई है

Stock Market today : पिछले हफ़्ते की तेज़ बिकवाली के बाद आज सोमवार 16 मार्च को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क की शुरुआत धीमी रही है। सेंसेक्स और निफ़्टी में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाज़ार का रुख सतर्क बना हुआ है। सुबह 09:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 77 अंक या 0.1फीसदी की बढ़त के साथ 74,641 पर और निफ़्टी 35 अंक बढ़कर 23,186 पर दिख रहा था। मार्केट ब्रेथ भी कमजोर है, जहां NSE पर 938 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,836 शेयरों में गिरावट दिख रही है।

पिछली ट्रेडिंग सत्र में भारी गिरावट के बाद,बाज़ार में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली रही है। 13 मार्च को,सेंसेक्स 1,470 अंक गिर गया था। जबकि निफ्टी में 488 अंकों की गिरावट आई थी। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं थी जिससे सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली आई थी।

वैश्विक संकेत भी मिले-जुले हैं। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोन्स 119 अंक नीचे बंद हुआ था। जबकि S&P 500 और नैस्डैक में 0.6 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। एशियाई बाज़ारों में भी सतर्कता का रुख दिख रहा है।


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट VK विजयकुमार का कहना है कि चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण बाज़ार में अनिश्चितता है। ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर के आसपास होने से तेजड़िए डिफेंसिव मोड में हैं। FII की लगातार बिकवाली और रुपये में कमज़ोरी बाज़ार की कमज़ोरी में योगदान दे रही है। ऐसे में निकट भविष्य में निवेशकों के सतर्क रहने की संभावना है। बाज़ार को इस बात की आशंका है कि लंबे समय तक कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बने रहने पर भारत की GDP ग्रोथ और कॉर्पोरेट अर्निंग पर खरब असर पड़ सकता है।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी -आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि अब लेवल को थोड़ा अलग तरह से देखने की जरूरत है। अब 60 मिनट और डेली चार्ट की अहमियत काफी कम हो गई है। ईरान वॉर और क्रूड ($104) से स्थिति रोज बिगड़ रही है। निफ्टी के अप्रैल 2025 का ब्रेक प्वाइंट भी टूट चुका है। एक दिन में FIIs ने कैश में 10000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की है। FIIs का नेट शॉर्ट बढ़कर 2.60 लाख पर पहुंच गया है। क्रूड और जियोपॉलिटिक स्थिति सेटअप के पक्ष में नहीं है। 23400 पर भारी कॉल बिके, मतलब 23540 शॉर्ट का SLs है। 23400 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली की राय होगी। 23000 राउंड फीगर,यहां अच्छा OI है, ये टूटा तो नीचे 22743-22589 संभव है। कल एक्सपायरी के चलते 23000 पर निफ्टी की चाल अहम होगी। डे ट्रेडर 23300 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली करें। इंट्राडे में 23330 के ऊपर निफ्टी में शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

शुक्रवार को 54000 टूटा और 100WEMA पर बंद हुआ। अक्टूबर-दिसंबर 2020 के बाद 100WEMA नीचे जाने की तैयारी में दिख रहा है। ऑप्शन सेटअप कमजोर है। यहां बेस और रजिस्टेंस बताना मुश्किल है। लॉजिकली सभी शॉर्ट सौदों का SLs 54210 के करीब होगा। 54210 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली की राय होगी। 54210 के ऊपर इंट्राडे में शॉर्ट कवरिंग में 54656/777 संभव है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।