Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। यह एक ऐसा हफ़्ता रहा जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने शेयर बाज़ार को बुरी तरह प्रभावित किया। ईरान में चल रहे युद्ध का वैश्विक तेल आपूर्ति पर बहुत खराब असर पड़ रहा है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। यह एक ऐसा हफ़्ता रहा जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने शेयर बाज़ार को बुरी तरह प्रभावित किया। ईरान में चल रहे युद्ध का वैश्विक तेल आपूर्ति पर बहुत खराब असर पड़ रहा है

Market news : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 170 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स भी करीब 200 अंक ऊपर है। एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी इंडेक्स भी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। उधर डॉलर इंडेक्स की मजबूती से सोना 5000 डॉलर तो चांदी 80 डॉलर के नीचे आ गई है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

FIIs की बड़ी बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 13 मार्च को लगातार 11वें सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगभग 10,000 करोड़ रुपए की खरीदारी करके इस बिकवाली की भरपाई कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद से 9 सत्रों FIIs की कैश में 56000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई है। हालांकि DIIS की 70000 करोड़ की खरीदारी से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला है।


क्रूड में मजबूती, ब्रेंट $103 के ऊपर

खर्ग आईलैंड पर स्थित ईरान के मिलिट्री एसेट पर अमेरिकी हमले से क्रूड कीमतों में मजबूती आई है। ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर ईरानी ऑयल फैसिलिटी पर भी हमले की धमकी दी है। उधर ईरान की धमकी में कहा गया है कि वो भी एनर्जी इंफ्रा पर अटैक करेगा।

तीसरे हफ्ते में पहुंचा पश्चिम एशिया युद्ध, ईरान ने US के बातचीत के दावे को खारिज किया

पश्चिम एशिया युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है। वीकेंड पर भी एक दूसरे के ठिकानों पर हमले जारी रहे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के युद्ध विराम की बातचीत के दावे को खारिज कर दिया है। उधर सऊदी अरब और UAE ने ईरान के हमलों के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

एअर इंडिया के बाद इंडिगो की टिकटें भी हुई महंगी

एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी हो गई हैं। कंपनी ने घरेलू उड़ानों पर 425 रुपए और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 2300 रुपए तक फ्यूल सरचार्ज लगाने का एलान किया है। पश्चिम एशिया युद्ध से ATF कीमतों में उछाल के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है।

एशियाई करेंसीज

सोमवार की सुबह के कारोबार में एशियाई मुद्राएं मिश्रित रुख के साथ ट्रेड कर रही थीं। दक्षिण कोरियाई वॉन, जापानी येन, मलेशियाई रिंगिट और सिंगापुर डॉलर मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया, चीनी रेनमिनबी, फिलीपीन पेसो, थाई बहत और ताइवान डॉलर में गिरावट देखी गई।

US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

US ट्रेजरी की 10-साल की यील्ड 2 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.25% पर आ गई है और 2-साल की US ट्रेजरी लगभग 2 बेसिस प्वाइंट फिसलकर 3.70% पर पहुंच गई है।

Market cues : 23000 का मनोवैज्ञानिक सपोर्ट टूटने पर निफ्टी में 22700 की ओर गिरावट मुमकिन

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। यह एक ऐसा हफ़्ता रहा जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने शेयर बाज़ार को बुरी तरह प्रभावित किया। ईरान में चल रहे युद्ध का वैश्विक तेल आपूर्ति पर बहुत खराब असर पड़ रहा है। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 119.38 अंक या 0.26% गिरकर 46,558.47 पर आ गया। S&P 500 में 40.43 अंक या 0.61% की गिरावट आई और यह 6,632.19 पर बंद हुआ।वहीं नैस्डैक कम्पोजिट 206.62 अंक या 0.93% गिरकर 22,105.36 पर आ गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।