Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 26 फरवरी को हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 352 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,150 के नीचे आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार आज शुरु से ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद पावर, यूटिलिटी और रियल्टी शेयरों में कुछ खरीदारी से बाजार को अपना नुकसान कम करने में मदद मिली।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 352.66 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 72,790.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 90.65 अंक या 0.41% फीसदी टूटकर के साथ 22,122.05 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹1.03 लाख करोड़ कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक 2.36% की तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.08% से लेकर 1.97 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.46% से लेकर 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,077 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,108 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,711 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,266 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 131 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 385 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 24 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।