Get App

Share Market: एक दिन में ₹1 लाख करोड़ डूबे, हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार घाटे में हुआ बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 26 फरवरी को हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 352 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,150 के नीचे आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गई

Vikrant singhअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 10:52 PM
Share Market: एक दिन में ₹1 लाख करोड़ डूबे, हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार घाटे में हुआ बंद
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 392.01 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 26 फरवरी को हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 352 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 22,150 के नीचे आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 1 लाख करोड़ रुपये डूब गई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार आज शुरु से ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद पावर, यूटिलिटी और रियल्टी शेयरों में कुछ खरीदारी से बाजार को अपना नुकसान कम करने में मदद मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 352.66 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 72,790.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 90.65 अंक या 0.41% फीसदी टूटकर के साथ 22,122.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.03 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 फरवरी को घटकर 392.01 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 23 फरवरी को 393.04 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें