Stock Market News : बाजार की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हो सकती है। 28 दिसंबर को गिफ्ट निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। 27 दिसंबर को बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 72,000 अंक से ऊपर चला गया था और 702 अंक बढ़कर 72,038 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 214 अंक बढ़कर 21,655 पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,722 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,789 और 21,969 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस है। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,542 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 21,429 और 21,249 के स्तर पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
GIFT निफ्टी 81 अंक की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,792 का हाई बनाने के बाद 21,751 के आसपास कारोबार कर रहा है।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले लगातार सात सत्रों में पहली बार नेट बॉयर बने हैं। उन्होंने 27 दिसंबर को भारतीय बाजारों में 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) छह दिन की लगातार खरीदारी के बाद नेट सेलर बन गए, और 192.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और आरबीएल बैंक को 28 दिसंबर के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है। बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प और हिंदुस्तान कॉपर को सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, डाओ फ्यूचर्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी इंडेक्सों में रही हल्की तेजी देखने को मिली थी। S&P 500 इंडेक्स नए शिखर के करीब बंद हुआ था।
क्रूड में नरमी, सोने में मजबूती
कच्चे तेल में 2 परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट 79 डॉलर के करीब पहुंच गया है। लाल सागर हमले के बावजूद कीमतों में नरमी है। WTI में भी 75 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। अमेरिका ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। इसके बाद शिपिंग कंपनियां रेड सी में लौट रही हैं। उधर फेड के दरें घटाने की उम्मीद से सोना तीन हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रहा है। इसका भाव 2100 डॉलर के पास दिख रहा है।
केनरा रोबेको AMC का आएगा IPO
केनरा बैंक में वैल्यू अनलॉकिंग की तैयारी है। केनरा बैंक की म्युचुअल फंड सब्सिडियरी Canara Robeco AMC का IPO आएगा। बैंक ने इश्यू का प्रोसेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
जोमेटो को मिला 401 करोड़ रुपए का GST नोटिस
जोमेटो को 401 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला है। कंपनी से डिलिवरी चार्ज को लेकर टैक्स की डिमांड की गई है। कंपनी ने अपनी सफाई में कहा है कि वह विभाग के सामने अपना पक्ष रखेगी।
Azad Engg की आज होगी लिस्टिंग
एयरोस्पेस उपकरण और टर्बाइन बनाने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग की आज लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 524 रुपए तय किया गया है। यहा आईपीओ 80 गुना से ज्यादा भरा था। सचिन तेंदुलकर इसके बड़े निवेशक हैं।