Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी को 21,722 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,789 और 21,969 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस है। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,542 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 21,429 और 21,249 के स्तर पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। GIFT निफ्टी 81 अंक की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 9:22 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशक पिछले लगातार सात सत्रों में पहली बार नेट बॉयर बने हैं। उन्होंने 27 दिसंबर को भारतीय बाजारों में 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं

Stock Market News : बाजार की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हो सकती है। 28 दिसंबर को गिफ्ट निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। 27 दिसंबर को बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 72,000 अंक से ऊपर चला गया था और 702 अंक बढ़कर 72,038 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 214 अंक बढ़कर 21,655 पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर इसने एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,722 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,789 और 21,969 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस है। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,542 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 21,429 और 21,249 के स्तर पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें