Stock Market: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से तेजी, सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, बैंकिंग शेयर चमके

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 28 मार्च को जबरदस्त उछाल देखी गई। बीएसई सेंसेक्स दिन के कारोबार में 1,000 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,450 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज करीब 4.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 388.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 3:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Today: आज सबसे अधिक तेजी बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दिखी

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 28 मार्च को जबरदस्त उछाल देखी गई। बीएसई सेंसेक्स दिन के कारोबार में 1,000 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,450 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज करीब 4.78 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 388.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक मुनाफा बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने कराया। इस तरह मौजूदा वित्त वर्ष 2024 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद होते दिख रहे हैं।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे मुख्य कारण क्या रहे, आइए जानते हैं-

1. अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी

महंगाई के आकंड़े आने से पहले बुधवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी रही। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 477.75 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 39,760.08 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 44.91 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 5,248.49 पर रहा। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 83.82 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 16,399.52 पर पहुंच गया।


2. FII और DII की ओर से जबरदस्त खरीदारी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने बताया कि शेयर बाजार में तेजी के पीछे मुख्य वजह बड़े निवेशकों की तरफ से आया पैसा है। उन्होंने कहा, "घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले 7 कारोबारी दिनों के दौरान 24,373 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भी बुधवाक को 2,170.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इससे बाजार को लचीलापन मिला है। चूंकि बाजार में पैसों का आना जारी है और मंदी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसलिए अच्छी ग्रोथ संभावनाओं वाले हाई क्वालिटी शेयरों को खरीदने की होड़ मची हुई है।"

3. RBI के राहत से बैकिंग और फाइनेंशियल शेयर चमके

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बैंकों और एनबीएफसी को राहत ही। केंद्रीय बैंक ने अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड में (AIF) में निवेश को लेकर पहले के जारी सर्कुलर में कुछ बदलाव किया है। RBI ने कहा कि संबंधित पक्षों से प्राप्त विभिन्न सुझावों के बाद यह संशोधन किया गया है। इस फैसले के बाद आज 28 मार्च को बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई।

4. टेक्निकल नजरिया

च्वाइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा कि निफ्टी-50 ने एक इनवर्टेड हेड और शोल्डर चार्ट पैटर्न बनाया है, जो बुलिश रिवर्सल का संकेत देता है। उन्होंने कहा, "इंडेक्स के 22,200 के स्तर से ऊपर बने रहने से आने वाले दिनों में इसके 22,400 और 22,500 के स्तर तक जाने की संभावना बढ़ती है। वहीं इसके उलट नीचे की ओर से इसे 22,000 के स्तर पर 20, 50, 100 और 200 दिनों की अवधि वाले EMA के साथ मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।"

5. चौतरफा तेजी

आज कारोबार के दौरान निफ्टी मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक ने लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और यह सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया। निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर और निफ्टी हेल्थकेयर भी 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- IndiGo शेयर में आ सकती है और 13% तक की तेजी, 5 दिन में 9% उछला

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।