IndiGo शेयर में आ सकती है और 12% तक की तेजी, 5 दिन में 9% उछला

Indigo Share Price: इससे पहले UBS सिक्योरिटीज, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इंडिगो में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई थी। दिसंबर 2023 के आखिर तक इंटरग्लोब एविएशन में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.13 प्रतिशत और पब्लिक की 36.87 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19,452.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 4:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक साल में Indigo शेयर की कीमत 94 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है।

IndiGo Share Price: बजट एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर में अभी और 13 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। यह उम्मीद ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने जताई है। ICICI Securities ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इंडिगो स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग को दोहराते हुए 4009 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के 28 मार्च को बीएसई पर बंद भाव 3560 रुपये से 12.6 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि हम अनुकूल डिमांड-सप्लाई इक्वेशन और InterGlobe Aviation (IndiGo) की मजबूत पोजिशन (बैलेंस शीट, बाजार हिस्सेदारी, मैनेजमेंट स्ट्रेंथ और ऑर्डरबुक) के कारण कंपनी को लेकर सकारात्मक रहे हैं। कंपनी ने 22 मार्च 2024 को अपने हालिया एनालिस्ट मीट में अपने तीन प्रमुख स्ट्रैटेजिक पिलर्स की पुष्टि की-

1. आश्वस्त करना (ऑन टाइम परफॉरमेंस, किफायती किराया, विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा और अद्वितीय नेटवर्क)

2. विकास करना (डिजिटलाइजेशन, ह्यूमन कैपिटल में निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास)

3. सृजन (अंतर्राष्ट्रीयकरण और नई पहल, जो मुख्य व्यवसाय को सक्षम बनाएंगी)


विभिन्न फैक्टर्स पर विचार करते हुए InterGlobe Aviation शेयर के लिए ICICI Securities ने 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखा है। इससे पहले UBS सिक्योरिटीज, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इंडिगो में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई थी। यूबीएस सिक्योरिटीज ने Buy रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4,000 रुपये कर दिया है। कोटक ने Buy रेटिंग के साथ इंडिगो स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4300 रुपये कर दिया। मोतीलाल ओसवाल ने Neutral रेटिंग के साथ स्टॉक के लिए 3510 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

28 मार्च को इंडिगो शेयर की चाल

Indigo शेयर की वर्तमान कीमत की बात करें तो 28 मार्च को बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 3559.35 रुपये पर खुला। कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.42 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 3560 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर ने 27 मार्च 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,561.95 रुपये छुआ था। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,812.10 रुपये 29 मार्च 2023 को देखा गया था। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में शेयर 9 प्रतिशत उछला है। एक साल में शेयर की कीमत 94 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है।

Stock Market Opening Bell: इन शेयरों के दम पर ₹1.75 लाख करोड़ की बारिश, Sensex-Nifty की मजबूत शुरुआत

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।